Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को सुधारने के लिए मिनीमाता महतारी जतन योजना को शुरू किया है. यह योजना गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल करने के साथ मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए बनाई गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें. Mahatari Jatan Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण संबंधी सहायता, और वित्तीय सहायता प्रदान कि जा रही है. इसके साथ ही अस्पताल में प्रसव, नियमित स्वास्थ्य जांच, और टीकाकरण जैसी सेवाएं भी मुफ्त में दी जा रही है. यह योजना महिला सशक्तिकरण और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण कदम है।
Mahtari Jatan Yojana
योजना नाम | मिनीमाता महतारी जतन योजना |
सम्बन्धित विभाग | भवन एंव निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य की श्रमिक महिलाएं |
उद्देश्य | गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण सम्बन्धित सहायता प्रदान करना |
लाभ | एक मुश्त वित्तीय सहायता |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
मिनीमाता महतारी जतन योजना क्या है?
मिनीमाता महतारी जतन योजना के जरिये गर्भवती महिला निर्माण श्रमिकों को पोषण संबंधी आर्थिक सहायता देना होता है. यह योजना गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सहायता देकर उनकी मदद करती है, जिस से वे अपने बच्चे का पालन पोषण अच्छे से कर सके. इस योजना के तहत, महिला श्रमिकों को बच्चे के जन्म के बाद ₹20,000 मिलते है।
Mahtari Jatan Yojana का संचालन छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा किया जाता है. यह योजना निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है।
Mahatari Jatan Yojana हेतु पात्रता
महतारी जतन योजना के अन्तर्गत पात्रता निम्नलिखित है:-
- निवासी :- आवेदिका/महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आयु सीमा :- केवल 19 से 45 वर्ष की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आय प्रमाणपत्र :- महिला के परिवार की वार्षिक आय 72,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पहला बच्चा :- Mahatari Jatan Yojana केवल पहले बच्चे के जन्म के समय हेतु लागू होती है।
- आधार कार्ड :- आवेदिका का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- स्वास्थ्य जांच :- गर्भवती महिला ने सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल में गर्भावस्था की सभी अनिवार्य जांचें पूरी की होनी चाहिए।
- राशन कार्ड :- महिला के पास राशन कार्ड होना बहुत ही जरूरी है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाली माहिलाओ और बीपीएल कार्ड धारक हो।
- पंजीयन :- महिला को श्रम विभाग में श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है।
Mahatari Jatan Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
महतारी जतन योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज कि जरुरत होती है. ये सभी दस्तावेज पात्रता और लाभार्थी की वास्तविकता सुनिश्चित करने के लिए jaruri होते है।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- गर्भावस्था का प्रमाण
- बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
मिनीमाता महतारी जतन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
STEP-1
- मिनीमाता महतारी योजना के लिए ‘हमर पहिचान’ पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकता है
- इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, पहले ‘हमर पहिचान’ पोर्टल पर जाएं
- ‘उपलब्ध योजनाएं’ में से ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ टैब पर क्लिक करें
- योजना की जानकारी के साथ नीचे आपको ‘आवेदन करें’ का बटन दिखेगा
- अब लॉगिन का ऑप्शन आएगा, नीचे Create Account पर क्लिक करें
STEP-2
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
- user name और password चुनें, निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
- आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम, जन्म तिथि, पता वगैरह सब भरें
- मोबाइल नंबर लिखें, वैरिफाई पर क्लिक करें और OTP भरें
- फिर आपको पहचान प्रमाण पत्र चुनना होगा
- 4 विकल्प होंगे, आधार, आधार से जुड़ी सरकारी आईडी,
- इलेक्ट्रॉनिक रूप से वैरिफाई हो सके सरकारी आईडी और असत्यापित सरकारी आईडी
- इनमें से कोई एक चुनें और उसे अपलोड करके वैरिफाई करें
- निर्देश को सही से पढ़ें और टिक करें और कैप्चा डालकर सबमिट कर दें
STEP-3
- ‘हमर पहिचान’ पोर्टल पर जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया था, उससे लॉगिन करें
- मिनीमाता महतारी जतन योजना का फॉर्म खुल जाएगा
- उसमें मांगी गई सारी जानकारियां भरें और श्रमिक पंजीकरण नंबर भरें
- बैंक की पूरी डीटेल भरें, अन्य सभी जानकारियों को भरें
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
महतारी जतन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इसके साथ ही इससे मातृत्व मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलती है.
- Saur Sujala Yojana Online Registration
- Mor Sangwari Yojana
- Chhattisgarh Ayush Gram Yojana
- Bhu Naksha Chhattisgarh
सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.