Mor Sangwari Yojana : घर बैठे मिलेगी सरकारी दस्तावेज बनवाने की सुविधा

Mor Sangwari Yojana Benefits

Mor Sangwari Yojana : केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निवासियों की सुविधा के लिए कई तरह की योजनए चलाई जा रही है। इन योजनाओ का लाभ बच्चों, बुजुर्गों और किसानों से लेकर सभी वर्ग के लोगो को मिल रहा है। अब इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यालयों से जुडी सेवाओं का लाभ घर तक पहुंचने के लिए “मोर संगवारी” योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक घर बैठे सभी प्रकार के सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

Mor Sangwari Yojana Benefits

घर बैठे मिलेगी सरकारी दस्तावेज बनवाने की सुविधा

Mor Sangwari Yojana के जरिये आम नागरिको तक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। यहाँ पर आपको 27 तरह की सेवाएं मिलेगी, जिसका लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। सररकारी दस्तावेज़ों को बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने से आज़ादी मिलेगी। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों और 44 नगर पालिकाओं में ये योजना सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

चार नई नगर पालिका योजनाओ को जोड़ा जायेगा

जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए नागरिको को ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते है। लेकिन मोर संगवारी योजना के तहत घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में “मोर संगवारी” योजना से जोड़ा जायेगा।

मोबाइल एप भी होगा लॉन्च

शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने कार्यक्रम में ’’मोर संगवारी’’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया जाएगा। जिसमे नागरिको को चैट बोट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिसके जरिये व्हाट्सप्प के माध्यम से बात कर सकेंगे। साथ ही तत्काल अपांइटमेंट और मुहैया कराई जा रही सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी सभी जानकारियां भी प्रदान की जा रही है।

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top