Chhattisgarh Ayush Gram Yojana : विकासखंडो में विकसित किये जायेंगे 146 आयुष ग्राम

Chhattisgarh Ayush Gram Yojana : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में आयुष ग्राम विकसित किये जा रहे है। इसके लिए रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी विकासखंडों के आयुष ग्राम के चिकित्सकों को आयुष ग्राम में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

Chhattisgarh Ayush Gram Yojana Benefits

जनभागीदारी से विकास में मदद मिलेगी

आयुष विभाग की संचालक इफ्फत आरा ने बताया की आयुष जीवन शैली के सिद्धांतों और प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य देखभाल व उपचारों पर आधारित आयुष ग्राम की परिकल्पनाको अंजाम देने के लिए छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों में आयुष ग्राम का निर्माण किया जायेगा।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम का निर्माण किया जायेगा। जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य की रक्षा और आजीवन स्वस्थ रखने आयुर्वेद, योग तथा आयुष पद्धतियों के बारे में शिक्षित किया जायेगा।

औषधीय गुणों की भी जानकारी

आयुष ग्राम में लोगों को पेड़-पौधों के औषधीय गुणों के बारे में भी बताया जायेगा। इनके पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा दिया जायेगा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत कुछ गावो को चुना जायेगा और आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार-विहार के लिए प्रेरित किया जायेगा।

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *