लाडली बहना आवास योजना 2024: महिलाओं को मिलेंगे पक्के आवास

Neha Arya
7 Min Read

Ladli Behna Awas Yojana: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सी योजनाए शुरू की गई, जिसमे से एक लाड़ली बहना योजना है। इसके जरिये प्रतिमाह महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवासहीन बहनों के आवास योजना (MP Ladli Behna Awas Yojana) की घोषणा की थी। जिसका नाम लाड़ली बहना आवास योजना रखा गया है। इस योजना के तहत राज्य की सभी गरीब महिलाओ को आवास की सुविधा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ केवल उन्ही परिवारों को मिलेगा जो की आर्थिक रूप से कमजोर है और अपना पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं है। इस लेख में लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) से जुडी सभी जानकारी विस्तार से प्रदान कर रहे है, जैसे आवेदन कैसे करे, लाड़ली बहना योजना के लाभ आदि। तो आईए लाडली बहना आवास योजना के बारे में विस्तार से जानते है।

Ladli Behna Awas Yojana 2024

योजना का नामLadli Behna Awas Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य की लाडली बहना
उद्देश्यसभी वर्गों की आवासहीन बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराना
राज्य  मध्य प्रदेश
साल  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना की आधिकारिक घोषणा की गई थी। जिसके बाद वर्तमान के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना को सुचारु रूप से शुरू करने के निर्देश दिए है। राज्य सरकार द्वारा पक्के मकान सभी गरीब महिलाओ को प्रदान किये जायेंगे।

MP Ladli Behna Awas Yojana

इस योजना का मुख्या उद्देश्य राज्य की लाडली बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में जीवन यापन कर सके। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत राज्य के विभिन्न लोग इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे। योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 4 लाख 75 हजार से अधिक गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ मिलेगा।

लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता

लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होना जरुरी है, केवल पात्र उम्मीदवार ही इसके लिए आवेदन कर सकते है। जिसके बारे में निचे बता रहे है।

  • महिला मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओ को ही मिलेगा।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जिन्हें पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है, वे महिलाये इसके लिए आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाली होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की मासिक आय 12000 से ज्यादा नहीं है।

दोस्तों मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए मुख्य पात्रता शर्तों को पूरा करना जरुरी है। आवेदन करने से पहले ये सुनिश्चित करना होगा कि आप सभी शर्तो को पूरा लरते है।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवास योजना का फॉर्म भरने के लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज़ों का होना जरुरी है, जिसकी जानकारी निचे प्रदान कि गई है। जब आपके पास ये सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज है तब आप योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

  • महिला का आधार कार्ड
  • महिला का बैंक अकाउंट नंबर
  • महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला की समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • ग्राम पंचायत द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज

लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, इस से पहले लाड़ली बहना योजना के तहत जो फॉर्म भरे गए थे उनमे से कुछ महिलाओ का चयन करके एक सूचि त्यार कि गई है। जिन्हे लाडली बहन आवास योजना का लाभ प्रदान किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा इसके बारे में जानकारी प्रदान कि गई है, जिस किसी भी महिला का नाम इस लिस्ट में आएगा उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कि जाएगी।

  • लाडली बहन आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, या फिर नज़दीकी ग्राम पंचायत जाके भी आवेदन कर सकते है।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा या फिर ग्राम पंचायत में जाके आवेदन फॉर्म को जमा करा सकते है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाके लाड़ली बहना योजना के फॉर्म में पूछी गई सभी जरुरी जानकारी को प्रदान करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावजों को संलग्न करे।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को एक बार पुनः चेक करके submit कर दे। या फिर नज़दीकी पंचायत ऑफिस में जाके जमा करा दे।

इस प्रकार से Ladli Behna Awas Yojana में आवेदन करने कि प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और आपको मोबाइल नंबर पर सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

FAQs

लाड़ली बहना आवास योजना क्या है?

लाड़ली बहना आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य कि गरीब महिलाओ को पक्का मकान बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कि जाएगी।

लाड़ली बहना आवास योजना के तहत आवेदन कैसे करे?

इस योजना का लाभ केवल लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओ को ही मिलेगा।

निष्कर्ष

आज के लखे में लाड़ली बहना आवास योजना से सम्बंधित जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में विस्तार से बताया। इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओ की पहली सूची को जारी कर दिया गया है। जल्द ही महिलाओ के खाते में पहली क़िस्त को ट्रांसफर कर दिया जायेगा।

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट sarkari yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Share This Article
Leave a comment