She Box Portal : भारत में महिलाओ पर हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको रोकने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने एक नया पोर्टल “सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स’ (शी-बॉक्स)” को लांच किया है। यह पोर्टल महिलाओ की सुरक्षा के लिए समावेशी कार्यस्थल बनाने में मदद करेगा.

She Box Portal को ख़ास कर महिलाओ के लिए डिज़ाइन किया गया है जहा सभी महिलाये शिकायत दर्ज़ कर सकती है और इसके माध्यम से ही उनकी स्थिति को मॉनिटर किया जायेगा।
She Box Portal क्या है
डब्ल्यूसीडी मिनिस्टरी ने मीडिया को बताया की यह पोर्टल सभी आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों के साथ काम करता है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना कर रही सभी महिलाएं, चाहे वे संगठित हों या असंगठित, इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत को दर्ज़ कर सकती है।
She Box Portal कैसे काम करता है
शिकायत दर्ज़ होते ही, इसकी जानकारी अधिकारी के पास पहुंच जाएगी. पोर्टल के द्वारा एक सुनिश्चित शिकायत निवारण प्रक्रिया को अपनाया जाता है। इसके साथ ही एक नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से शिकायतों की जांच भी की जाती है।
शी-बॉक्स पोर्टल के साथ काम करने वाली जगहों पर महिलाओ के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध, और निवारण) को रोकने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण बात ये की शिकायत को दर्ज़ करवाते समय आपकी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजानिक रूप से उपलब्ध नहीं होगी।
- Ayushman Bharat Scheme: बिना आयुष्मान कार्ड के भी मिलेगा इलाज, जानिए पूरी प्रक्रिया
- Shram Yogi Maandhan Yojana के लिए आवेदन शुरू, मजदूरों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये
- Apaar ID Card Online Apply : वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी आधार जैसा काम करेगी
- PM Modi Yojana List : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजना
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।