REET Syllabus 2025: रीट मेंस के लिए न्यू सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है. टीचर बनने का सपना देख रहे लोगो के लिए रीत परीक्षा का आयोजन किया जाता है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे है उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 का लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में जानकारी होना जरुरी है. रीट परीक्षा मे पेपर -1 पहली से 05वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा 6वीं से 08वीं तक के शिक्षकों के लिए है. रीट परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले सभी अभियार्थियो के लिए थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

Reet Exam के लिए रीट पेपर 1 और पेपर 2 को देना होता है. उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा का लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पता होना चाहिए, जिस से परीक्षा में safal होने की सम्भावना बढ़ जाये।
REET Mains Syllabus | रीट मेंस सिलेबस
Name of the Board | RBSE |
Name of the posts | 3rd Grade Teacher |
Examination Name | Rajasthan Eligibility Exam For Teachers (REET Mains) |
Syllabus | REET Syllabus |
Papers | Level 1 & Level 2 |
Total Questions | 150 (each level) |
Total Marks | 300 (each level) |
Official Website | https://reet2024.co.in/ |
REET Syllabus
रीट पात्रता परीक्षा मे पास होने के बाद, उम्मीदवारों को रीट मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना होता है. नवीनतम जानकारी के आधार पर पात्रता परीक्षा का संपूर्ण सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अपडेट कर दिया गया है. अभ्यर्थी इस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है. बताये गए एग्जाम पैटर्न (REET Syllabus) और टॉपिक के अनुसार अपनी तैयारी रखें क्योंकि इन्हीं के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे.
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा
- भूगोल
- राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
- मानसून तंत्र एवं जलवायु
- अपवाह तंत्र- झीलें, नदियाँ, बांध
राजस्थान की वन-संपदा - वन्य जीव-जन्तु, वन्य जीव संरक्षण एवं अभयारण्य
- मृदाएँ एवं मृदा संरक्षण
- राजस्थान की प्रमुख फसलें
- जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात
- राजस्थान की जनजातियाँ एवं जनजातीय क्षेत्र
- धात्विक एवं अधात्विक खनिज
- राजस्थान के ऊर्जा संसाधनः परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
- राजस्थान के पर्यटन स्थल
- राजस्थान में यातायात के साधन
- इतिहास एवं संस्कृति
- राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि ।
- राजस्थान की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था इत्यादि ।
- राजस्थान की स्थापत्य कलाः किले, स्मारक इत्यादि ।
- राजस्थान के मेले, त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य एवं लोक नृत्य
- राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं विरासत
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, प्रमुख संत एवं लोक देवता
- राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
- राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण
- राजस्थान की चित्रकलाएँ एवं हस्तशिल्प
- 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति एवं किसान आंदोलन
- प्रजामण्डल एवं राजस्थान का एकीकरण
- राजस्थानी भाषा
- राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ
- प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ
- प्रमुख राजस्थानी साहित्यकार
- राजस्थानी संत साहित्य एवं लोक साहित्य
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान
- राजस्थान के प्रतीक चिह्न
- राजस्थान में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ
- राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
- राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल
- राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी
- राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल इत्यादि।
- राजस्थान के प्रमुख उद्योग ।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- राजस्थान में जन कल्याणकारी योजनाएँ ।
- शैक्षिक परिदृश्य
- शिक्षण अधिगम के नवाचार ।
- राज्य में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएँ एवं पुरस्कार।
- विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित समितियाँ ।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में।
- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम
- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 : प्रावधान एवं क्रियान्विति
- राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
- राजस्थान के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश।
- सामयिक विषय
- राजस्थान की सम-सामयिक घटनाएँ।
- राज्य की अभिनव विकास योजनाएँ एवं क्रियान्विति
- अन्य सम-सामयिक विषय।
विद्यालय विषय
- हिन्दीः–
- शब्द-भेद (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण), संधि, समास, शब्द-रूपांतरण, शब्द-शुद्धि, मुहावरें एवं लोकोक्तियाँ।
- English
- Articles, Tense, Voice, Narration, Idioms & Proverbs, Phrasal Verbs, One Word Substitution.
- गणित
- पूर्ण संख्याएँ, अभाज्य और भाज्य संख्याएँ
- भिन्न की अवधारणा एवं दशमलव संख्याएँ
- गणितीय मूल संक्रियाएँ – जोड़, बाकी, गुणा, भाग
- अभाज्य गुणनखण्ड, लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक
- प्रतिशत, लाभ-हानि, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
- रेखा एवं कोण
- समतलीय आकृतियों के परिमाप एवं क्षेत्रफल
- ठोस आकृतियों (घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोले) का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
- सामान्य विज्ञान
- अम्ल, क्षारक और लवण
- तत्व, यौगिक एवं मिश्रण
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- गति
- बल तथा गति के नियम
- प्रकाश
- कोशिकाः संरचना एवं प्रकार्य
- जीवों में श्वसन एवं परिवहन
- जन्तुओं में जनन
- सामाजिक अध्ययन
- राजस्थान : एक परिचय
- मुगल साम्राज्य
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
- भारत : प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीव व वन्य जीव संरक्षण
- राजस्थान में कृषि
- भारतीय संविधान
- राजस्थान का संविधान निर्माण में योगदान
- राजस्थान में लोक प्रशासन
शैक्षणिक रीति विज्ञान
- हिन्दीः–
- हिन्दी भाषा की शिक्षण विधियाँ
- भाषायी कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना एवं लिखना) एवं भाषायी कौशलों का विकास
- हिन्दी भाषा शिक्षण के उपागम
- हिन्दी शिक्षण में चुनौतियाँ
- हिन्दी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री एवं उनका उपयोग
- हिन्दी शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
- English:-
- Principles of teaching English
- Communicative English Language teaching
- Methods of Teaching English
- Difficulties in learning English(Role of home language multilingualism)
- Methods of evaluation, Remedial Teaching
- गणितः–
- गणित विषय की शिक्षण विधियाँ
- गणित शिक्षण के उपागम
- गणित शिक्षण में चुनौतियाँ
- गणित शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
- गणित शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
- सामान्य विज्ञानः-
- विज्ञान की शिक्षण विधियाँ
- विज्ञान शिक्षण के उपागम
- विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
- विज्ञान शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
- सामाजिक अध्ययनः-
- सामाजिक अध्ययन की संकल्पना एवं प्रकृति
- सामाजिक अध्ययन में शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री
- सामाजिक अध्ययन में अध्यापन संबंधी समस्याएँ
- प्रायोजना कार्य
- सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
शैक्षणिक मनोविज्ञान
- शैक्षिक मनोविज्ञान : अर्थ, क्षेत्र एवं कार्य
- बाल विकास : अर्थ, बाल विकास के सिद्धान्त एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक
- बाल विकास में वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
- व्यक्तित्व : संकल्पना, प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक और व्यक्तित्व मापन
- बुद्धि : संकल्पना, विभिन्न बुद्धि सिद्धान्त एवं मापन
- अधिगम का अर्थ एवं अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
- अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
- अधिगम की विभिन्न प्रक्रियाएँ
- विविध अधिगमकर्ता के प्रकार : पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सर्जनशील, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी इत्यादि ।
- अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ
- अभिप्रेरणा एवं अधिगम में इसका प्रभाव
- समायोजन की संकल्पना, तरीकें एवं समायोजन में अध्यापक की भूमिका
सूचना तकनीकी
- सूचना प्रौद्योगिकी के आधार
- सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण (टूल्स)
- सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग
- सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव
REET Mains Exam Pattern
आगामी अध्यापक भर्ती लेवल-प्रथम व लेवल-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा एवं REET Mains Exam Pattern निम्न प्रकार से होगा. पात्र अभ्यर्थी इसके जरिये परीक्षा की तैयारी कर सकते है।
REET Level 1 Exam Pattern
Subjects | Questions | Marks |
---|---|---|
Child Development and Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षण विधिया) | 30 | 30 |
Language I (compulsory) (भाषा-1 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती) | 30 | 30 |
Language II (compulsory) (भाषा-2 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती) | 30 | 30 |
Mathematics (गणित) | 30 | 30 |
Environmental Studies (पर्यावरण अध्ययन) | 30 | 30 |
150 | 150 |
REET Level 2 Exam Pattern
Subject | Questions | Marks |
---|---|---|
Child Development & Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षण विधिया) | 30 | 30 |
Language 1 (भाषा-1 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती) | 30 | 30 |
Language 2 (भाषा-2 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती) | 30 | 30 |
Mathematics & Science (For Maths & Science Teacher) Social Science for Social Science Teachersगणित एवं विज्ञानं के शिक्षक हेतु – गणित एवं विज्ञानं विषय | 60 | 60 |
Total | 150 | 150 |
जो भी उम्मीदवार राजस्थान पात्रता परीक्षा सिलेबस (REET) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाके सिलेबस डाउनलोड कर सकते है. इस सिलेबस को डाउनलोड करने का पूरा तरीका भी हमारे द्वारा नीचे बता दिया गया है।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर जाने के बाद सिलेबस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने REET Pre Syllabus 2024 का लिंक दिखाई देगा।
- आप लोगों को स्लिम पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने इसकी पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- आप लोग उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित कर सकते हैं।
इस बार रीट के दो पेपर होंगे, रीट लेवल प्रथम और रीट लेवल द्वितीय दोनों का एग्जाम पैटर्न आप ऊपर देख सकते है. दोनों ही परीक्षाओ में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमे विभिन्न प्रश्नो के जवाब देने होते है और सही नंबर पर अंक मिलते है।
- UDID Card Apply Online
- PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- Duplicate Voter ID
- PM Kisan Mandhan Yojana
- E shram card download
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.