Mahila Samman Bachat Patra Yojana: भारत सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की है. महिला सम्मान बचत पत्र योजना, भारत सरकार की एक बचत योजना है. इस योजना के तहत, कोई भी भारतीय महिला या लड़की डाकघरों में खाता खोलकर सालाना 1,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक जमा कर सकती है। इस जमा राशि पर 7.5% प्रति वर्ष की चक्रवृद्धि तिमाही की निश्चित ब्याज़ दिया जा रहा है.

इस योजना का लाभ केवल महिलाओ को ही मिलेगा, इस योजना के तहत देश की महिलाओं और लड़कियों को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है. यदि आप भी अपना पैसा निवेश करना चाहती हैं, तो ये सबसे बढ़िया स्कीम है. इस आर्टिकल में महिला सम्मान बचत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे है.
Mahila Samman Bachat Patra Yojana
Yojana Name | Mahila Samman Bachat Patra Yojana |
Purpose | लड़कियों सहित महिलाओं में निवेश प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हुए वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |
Sector of Yojana | Indian Government |
Income Support | 2 लाख तक के निवेश पर 7.5% का व्याज भुगतान । |
Ministry | वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) |
Current Status | Active |
Beneficiary of Yojana | भारत में रहने वाली सभी महिलाएं, जो भारतीए नागरिक हैं। |
Rate of Interest | निवेश पर 7.5% का व्याज |
Apply Process | Offline |
Official Website | https://www.indiapost.gov.in/ |
Mahila Samman Bachat Patra Yojana क्या है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के बारे में जानकारी प्रदान की. इस योजना से कोई भी भारतीय महिला या लड़की डाकघरों में अपना अकाउंट खोल कर 1000 रूपए से 2 लाख रुपये तक की राशि का निवेश कर सकेंगी. इसके लिए महिलाओ को 2 साल तक अपना पैसा निवेश करना होगा, जिसके लिए चक्रब्रद्धि ब्याज दर की 7.5% का आकर्षक निश्चित ब्याज भी देगी.
यह योजना सिर्फ 2 साल की है और 31 मार्च 2025 तक ही चलेगी, जब तक कोई भी महिला इसमें निवेश करके लाभ प्राप्त कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले वर्ष 2023 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था और यह सुविधा देश के 1.59 लाख डाकघरों में भी उपलब्ध करवाई गई।
Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए पात्रता मापदंड
यदि कोई महिला है इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो इसके लिए पत्र होना आवश्यक है. इसके लिए महिलाओ को नीचे दी पत्रता को पूरा करना जरुरी है।
- आवेदन करने वाली महिलाएं या लड़कियां भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
- देश भर की सभी महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- आवेदन कर रही महिलाओं की वार्षिक आय 7 लख रुपए से कम होने चाहिए।
- इस योजना के लिए किसी भी उम्र के महिला आवेदक आवेदन कर सकती हैं।
- किसी भी वर्ग की महिला ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना’ के तहत अपना खाता खुलवा सकती है।
Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा यदि आप भी इस योजना के तहत अपना खाता बैंक में खुलवाना चाहती हैं, तो आपके पास ये निम्न दस्तावेज होना बहुत ही जरुरी है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन पत्रिका
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mahila Samman Bachat Patra Yojana से कितना पैसा मिलेगा?
जमा की गई रकम | 2 साल बाद आपको वापस मिलेंगे |
---|---|
1000 रुपए | 1160 रुपए |
2000 रुपए | 2320 रुपए |
3000 रुपए | 3481 रुपए |
5000 रुपए | 5801 रुपए |
10000 रुपए | 11606 रुपए |
20000 रुपए | 23204 रुपए |
50000 रुपए | 58011 रुपए |
1 लाख रुपए | 1 लाख 16 हजार 22 रुपए |
2 लाख रुपए | 2 लाख 32 हजार 44 रुपए |
Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए आवेदन कैसे करे?
सरकार ने इसके लिए आधिकारिक सुचना को जारी कर दिया गया है और इसके जरिये लगभग 1.59 लाख डाकघरों को इस योजना का लाभ मिल चूका है. योजना का लाभ लेने के लिए नज़दीकी डाकघर खाते में जाके रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.
- सबसे पहले आपको अपने नहीं देगी पोस्ट ऑफिस या फिर संबंधित बैंक में जाना होगा।
- इसके बाद अधिकारियों से महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी लें।
- इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- फॉर्म को सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- पूरा फॉर्म बैंक में जमा करें।
- फिर आपका खाता इस योजना के तहत खुल जाएगा।
- इच्छानुसार अपने खाते में धनराशि जमा करें।
- जमा करने पर, आपको जमा राशि की पुष्टि के लिए एक रसीद प्राप्त होगी।
इन चरणों का पालन करके आसानी से योजना के तहत खाता खोल सकते है और राशि को जमा करना शुरू कर सकते है. इस योजना के तहत खाता खुलवाने वाली तारीफ़ से लेकर एक वर्ष के बाद जमा राशि का 40 प्रतिशत धनराशि निकाल सकते है. यदि पैसा जमा करने में असमर्थ है तो 6 महीने बाद खाते को बंद भी किया जा सकता है.

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.