अगर आप पैसे निवेश करने की सोच रहे है तो Kisan VIkas Patra के जरिये निवेश कर सकते है। मौजूदा दौर में निवेश के लिए बाजार में कई विकल्प है, जिस से कोई भी निवेशक आसानी से म्यूच्यूअल फण्ड से लेकर शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। इसी को ध्यान में रखते हिये केंद्र सरकार ने Kisan VIkas Patra Scheme को शुरू किया है, जिसमे पोस्ट ऑफिस के जरिये बन खाते में पैसे जमा कर सकते है।

अधिकतर लोग बैंक में एफडी करवाना पसंद करते है, क्युकी ये पूरी तरह से सुरक्षित विकल्प होता है। अगर आप अधिक ब्याज वाली स्कीम की तलाश में है तो किसान विकास पत्र यानी केवीपी (KVP) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
आज की तारीख में किसान विकास पत्र में कई बैंकों की एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। अधिक ब्याज के साथ निवेशक को बहुत सी सुविधाएं भी मिलती है।
इन एफडी से ज्यादा मिलता है ब्याज, Kisan Vikas Patra vs Fixed Deposit
स्कीम | ब्याज |
किसान विकास पत्र (KVP) | 7.50% |
एक्सिस एफडी (Axis FD) | 7.10% |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एफडी (SBI FD) | 7.00% |
एचडीएफसी बैंक एफडी (HDFC Bank FD) | 7.00% |
बैंक ऑफ इंडिया एफडी (BOI FD) | 6.75% |
यूनियन बैंक एफडी (Union Bank FD) | 6.50% |
किसान विकास पत्र योजना में निवेश क्यों करें?
किसान विकास पत्र सरकार द्वारा समर्थित योजना है, जिससे निवेश करना पूरी तरह से सुरखित है। इस स्कीम में 2 साल से लेकर 6 महीने तक का लॉकिंग पीरियड होता है, इसके बाद जरुरत पड़ने पर पैसे निकाल सकते है। सबसे ख़ास बात की निवेश पर मिलने वाले ब्याज पर कोई टीडीएस नहीं कटता, जिससे आपको कर लाभ प्राप्त होता है।
किसान विकास पत्र में निवेश करके आपका पैसा 115 महीनो में दुगना हो जाता है। इसके साथ ही इस स्कीम को आसानी से किसी के नाम पर ट्रांसफर कर सकते है।
सरकार की वजह से आपका निवेश जोखिममुक्त रहता है, जिस से पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इस स्कीम में महज 1000 रूपए से निवेश करना शुरू कर सकते है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी आसानी से इसमें निवेश कर सकते है।
किसान विकास पत्र योजना में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प है, यह अधिक सुविधाजनक और लाभदायक है। एक निश्चित समय में ये निवेश किये हुए पैसे को दुगना कर देती है।
- Lakhpati Didi Yojana से महिलाओ को मिलेगा स्वरोजगार
- Gaura Devi Kanya Dhan Yojana
- Free Spray Machine Scheme
- Nanda Gaura Yojana Online Apply
- Ekal Mahila Swarojgar Yojana
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें Facebook Page पर भी जरूर फॉलो करे।