Wheather Update : मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़कड़ाती ठंड, जाने आगे का मौसम हाल

Madhya-Pradesh-Weather-Update

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड की वजह से मध्यप्रदेश राज्य में भी ठंड बढ़ना शुरू हो गई है, सोमवार की रात से तापमान में भरी गिरावट होना शुरू हो गई है। राज्य में सबसे कम तापमान राजगढ़ में रहा, जहा पर रात का तापमान लगभग 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले समय में मौसम ठंडा होने की सम्भावना अधिक है।

Madhya-Pradesh-Weather-Update

सबसे ख़ास बात कि पचमढ़ी का पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पूरे राज्य में तापमान में गिरावट

राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान भी लगभग तीन डिग्री गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम था। इसके साथ ग्वालियर में भी तापमान गिरा और 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश के दिन और रात के तापमान में पूर्वी मध्य प्रदेश की तुलना में अधिक गिरावट आई है। आने वाले दिनों में ये ठंड अधिक बढ़ने कि सम्भावना है।

दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल में दिसंबर का पहला दिन काफी ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिस वजह से अगले 24 घंटो में राज्य का तापमान दो से तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top