स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। SBI में भर्ती का सपना देख रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अधिसूचना पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ का पद न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि यह आपके भविष्य में उच्चतर पदों पर प्रोमोशन के मार्ग को प्रशस्त करने में मदद करता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।
SBI PO Bharti Notification
वर्ग | विवरण |
---|---|
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 2025 |
कुल पद | 600 (586 नियमित + 14 बैकलॉग) |
आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष (01-04-2024 को) |
योग्यता | किसी भी विषय में स्नातक |
आवेदन शुल्क | |
सामान्य/EWS/OBC | ₹750/- |
SC/ST/PWD | निःशुल्क |
शुल्क भुगतान मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई |
भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियां
कार्य | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 27-12-2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16-01-2025 |
प्रारंभिक परीक्षा तिथि (संभावित) | 8 व 15 मार्च 2025 |
मुख्य परीक्षा तिथि | अप्रैल/मई 2025 |
कॉल लेटर (प्रारंभिक परीक्षा) | फरवरी 2025 (तीसरा/चौथा सप्ताह) |
कॉल लेटर (मुख्य परीक्षा) | अप्रैल 2025 (दूसरा सप्ताह) |
कॉल लेटर (फेज-III) | मई/जून 2025 |
जिन उम्मीदवारों ने स्नात्तक पूरी कर ली है वे सभी इसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिसूचना पढ़ना और समय पर आवेदन करना अनिवार्य है।