MPPSC Syllabus, Exam Pattern: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आगामी परीक्षाओं के लिए सिलेबस को जारी कर दिया है। हर साल इस एग्जाम का आयोजन किया जाता है, जिसके जरिये विभिन्न सरकारी नौकरी जैसे – नायब तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर, सहायक निदेशक, एफआरओ और अन्य पदों पर भर्ती की जाती है।
MPPSC Exam Pattern
MPPSC के एग्जाम को दो भागो में विभाजित किया गया है, प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। इन दोनों परीक्षाओ को पास करने पर इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे है तो MPPSC Syllabus और Exam Pattern के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
MPPSC Pre Exam Pattern
MPPSC प्रीलिम्स में सभी छात्र उपस्तिथ होते है, इसमें उम्मीदवारों को दो पेपर देना होता है। एक बात ध्यान देने योग्य है कि MPPSC Pre Exam में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
Paper Name | Questions | Marks | Time |
---|---|---|---|
Paper 1st (General Studies) | 100 | 200 | 2 Hours |
Paper 2nd (Aptitude Test) | 100 | 200 | 2 Hours |
Total | 200 | 400 | 04 Hours |
MPPSC Mains Exam Pattern
पहले चरण की एग्जाम को पास करने के बाद MPPSC Mains Exam को देना होता है। इसमें सामान्य अध्ययन के पहले चार पेपर में प्रत्येक में 300 अंक होते हैं, इसके अतिरिक्त, हिंदी के पेपर में भी 200 अंक होते हैं, जबकि हिंदी निबंध के पेपर में अधिकतम 100 अंक निर्धारित होते है।
S.No. | Paper | Name of the Subjects | Hours | Marks. | Medium |
---|---|---|---|---|---|
1. | General studies-1 | (A) इतिहास (B) भूगोल | 3 Hours | 300 | Hindi & English |
2. | General studies-2 | (A) राजनीतिक विज्ञान (B) समाजशास्त्र | 3 Hours | 300 | Hindi & English |
3. | General studies-3 | (A) अर्थशास्त्र (B) विज्ञान, तकनीकी और जनशास्त्र | 3 Hours | 300 | Hindi & English |
4. | General studies-4 | (A) दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन एवं केस स्टडी (B) उद्यमिता, प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं केस स्टडी | 3 Hours | 300 | Hindi & English |
5. | General Hindi | सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण | 3 Hours | 200 | Hindi |
6. | Essay Writing | हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन | 2 Hours | 100 | Hindi & English |
Total | 1500 |
MPPSC Syllabus in Hindi
MPPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इसके Syllabus के बारे में पता होना आवश्यक है। इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षो के पेपर भी देखना आवश्यक है, जिस से उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने में मदद मिलेगी।
एमपीपीएससी पाठ्यक्रम (MPPSC Syllabus ) दो चरणों- Prelims और Mains परीक्षा के लिए जारी किया गया है। MPPSC Exam में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सूचीबद्ध Topic Wise Subjects के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
Also Read – Best computer course after 10th
MPPSC Pre Syllabus
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं – पेपर 1 GS है और पेपर 2 GAT है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, हमारा पर्यावरण, भारत का इतिहास, स्वतंत्र भारत, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, खेल, इतिहास, भूगोल और मध्य प्रदेश की संस्कृति जैसे विषयो पर आधारित सवाल होते है।
भारत का इतिहास
- संकल्पना एवं विचार- प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतवर्ष, वेद, उपनिषद,
- आरण्यक, ब्राह्मण ग्रंथ, षड्दर्शन, स्मृतियाँ, ऋत सभा समिति, गणतंत्र, वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, ऋण संस्कार, पंचमहायज्ञ / यज्ञ, कर्म का सिद्धांत, बोधिसत्व, तीर्थकर।
- प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ, घटनाएँ एवं उनकी प्रशासनिक, सामाजिक तथा आर्थिक व्यवस्थाएँ।
- भारत की सांस्कृतिक विरासत- कला प्रारूप, साहित्य, पर्व एवं उत्सव।
- 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन ।
- स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन ।
- स्वतंत्रता के पश्चात् भारत का एकीकरण एवं पुनर्गठन।
मध्य प्रदेश का इतिहास, संस्कृति और साहित्य।
- मध्य प्रदेश के इतिहास की प्रमुख घटनाएं और प्रमुख राजवंश।
- स्वतंत्रता आंदोलन में मध्य प्रदेश का योगदान।
- मध्य प्रदेश की प्रमुख कला और मूर्तिकला।
- मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ और बोलियाँ।
- मध्य प्रदेश के प्रमुख त्यौहार, लोक संगीत, लोक कला और लोक साहित्य।
- मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण साहित्यकार और उनका साहित्य।
- मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थल।
- मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण जनजातीय व्यक्तित्व।
भारत का भूगोल
- पर्वत, पहाड़ियाँ, पठार, नदियाँ और झीलें।
- जलवायु घटनाएँ – अल-नीनो, ला-नीना, दक्षिणी दोलन, पश्चिमी विक्षोभ, जलवायु परिवर्तन के परिणाम ।
- प्राकृतिक संसाधन- वन, खनिज, जल संसाधन ।
- प्रमुख फसलें, खाद्य सुरक्षा, हरित क्रांति, दूसरी हरित क्रांति की रणनीतियाँ।
- ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत ।
- भारत में प्राकृतिक खतरे और आपदाएँ, भारत में प्रमुख चक्रवात
- जनसंख्या वृद्धि, वितरण एवं घनत्व, ग्रामीण-नगरीय प्रवास
मध्य प्रदेश का भूगोल – MPPSC Syllabus
- वन, वनोपज, नदियाँ, पहाड़ियाँ और पठार।
- जलवायु – ऋतुएँ, तापमान, वर्षा ।
- प्राकृतिक संसाधन – मिट्टियाँ, प्रमुख खनिज संसाधन ।
- प्रमुख फसलें, जल संसाधन, सिंचाई और सिंचाई परियोजनाएँ।
- ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत ।
- मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग ।
- जनसंख्या वृद्धि, वितरण एवं घनत्व, नगरीकरण।
भारत एवं मध्यप्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था – MPPSC Syllabus
- संविधान सभा
- संघीय कार्यपालिका, राष्ट्रपति एवं संसद
- सर्वोच्च न्यायालय एवं न्यायिक व्यवस्था
- संवैधानिक संशोधन
- नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत
- राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक / सांविधिक आयोग एवं संस्थाएँ
- मध्यप्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था (राज्यपाल, मंत्रिमंडल, विधानसभा, उच्च न्यायालय)
- मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतीराज एवं नगरीय प्रशासन व्यवस्था
- मध्यप्रदेश में सुशासन (अभिशासन व्यवस्था)
भारत एवं मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था
- भारतीय अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश की वर्तमान स्थिति
- मध्यप्रदेश की जनसंख्या व मानवीय संसाधनों का विकास – शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल
- सतत् विकास लक्ष्यों में मध्यप्रदेश की प्रगति
- मध्यप्रदेश में कृषि, उद्योग, एम.एस.एम.ई. एवं अधोसंरचना का विकास
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.)
- मध्यप्रदेश में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आई.पी.आर.) की प्रगति
- भारतीय अर्थव्यवस्था की नवीन प्रवृत्तियाँ – कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र
- वित्तीय संस्थाएँ – रिजर्व बैंक, वाणिज्यिक बैंक, सेबी, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाएँ
- भारत की विदेशी व्यापार की नीतियाँ एवं जी-20, सार्क तथा एशियान
विज्ञान, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य – MPPSC Syllabus
- विज्ञान की प्रमुख शाखाओं का प्रारंभिक ज्ञान
- भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान एवं उनकी उपलब्धियाँ
- उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ
- मानव शरीर संरचना
- पोषण, आहार, पोषक तत्व एवं कुपोषण
- अनुवांशिक रोग, सिकल सेल एनीमिया – कारण, प्रभाव, निदान एवं कार्यक्रम
- स्वास्थ्य नीति एवं कार्यक्रम, संक्रामक रोग, उनकी रोकथाम एवं स्वास्थ्य सूचक
- सतत् विकास की अवधारणा एवं एस.डी.जी.
- पर्यावरणीय कारक, पारिस्थितिकीय तंत्र एवं जैव-विविधता
- प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाएँ एवं प्रबंधन
विज्ञान और प्रौद्योगिकी, विज्ञान के मूल सिद्धांत
- महत्वपूर्ण भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान और उनकी उपलब्धियां, उपग्रह और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण और जैव विविधता
- पारिस्थितिकीय प्रणाली
- पोषण, भोजन और पोषक तत्व
- मानव शरीर।
- कृषि उत्पाद प्रौद्योगिकी
- खाद्य प्रसंस्करण
- स्वास्थ्य नीति और कार्यक्रम
- प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाएं और प्रबंधन
मध्यप्रदेश की जनजातियाँ – विरासत, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य
- मध्यप्रदेश में जनजातियों का भौगोलिक विस्तार, जनजातियों से संबंधित संवैधानिक प्रावधान
- मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ, विशेष पिछड़ी जनजातियाँ एवं घुमन्तू जातियाँ, जनजातियों के कल्याण के लिए योजनाएँ
- मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति – परम्पराएँ, विशिष्ट कलाएँ, त्यौहार, उत्सव, भाषा, बोली एवं साहित्य
- मध्यप्रदेश की जनजातियों का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान एवं राज्य के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व
- मध्यप्रदेश में जनजातियों से संबंधित प्रमुख संस्थान, संग्रहालय, प्रकाशन
MPPSC Paper 2 Syllabus (General Aptitude Test)
- बोधगम्यता
- जीवन शैली, प्रतिबल
- संचार कौशल
- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
- निर्णय लेना एवं समस्या समाधान
- सामान्य मानसिक योग्यता
- आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ एवं उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि- दसवीं कक्षा का स्तर), आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि-दसवीं कक्षा का स्तर)
- हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर)
MPPSC Syllabus को मध्यप्रदेश लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाके भी डाउनलोड कर सकते है। दोनों एक्साम्स को पास करने के बाद marit list के आधार पर intrview के लिए बुलाया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों का नौकरी के लिए पदों अनुसार चयन किया जाता है।