Manmohan Singh Net Worth: जाने कितनी संपत्ति छोड़ गए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Net Worth: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका इलाज Delhi AIIMS में चल रहा था, जहां 26 दिसंबर 2024 को रात 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार (UPA Government) में वर्ष 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे.

Manmohan Singh Net Worth

डॉ. मनमोहन सिंह का नाम देश के सबसे मशहूर अर्थशास्त्रियों में लिया जाता है और उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 15वें गवर्नर के रूप में भी कार्य किया। देहांत होने के बाद वह अपने पीछे कई करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं, जिसमे उनके दिल्ली और चंडीगढ़ में फ्लैट भी हैं।

कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं डॉ. मनमोहन सिंह?

डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2018 में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था, जिसमे अपनी कुल संपत्ति 15.77 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं एफिडेविट के अनुसार वर्ष 2018-19 में उनकी कुल कमाई करीब 90 लाख रुपये थी। MyNeta वेबसाइट के अनुसार उनके पास कैश 30,000 रुपये थे साथ ही उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट भी है।

कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है

मनमोहन सिंह को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमे पद्म विभूषण शामिल है। सबसे पहले साल 1991 में, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री के रूप में शपत दिलाई गई। जिसके बाद उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया था। उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को अपनाया, जिसे से देश की तरक्की में काफी मदद मिली. इन नीतियों की बदौलत देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोल दिया गया।

डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी सादगी, कार्य के प्रति निष्ठा और सौम्यता के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी और अपना जीवन परिवार के साथ बिताने लगे। देश के आर्थिक सुधारों में डॉ. सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी इसके साथ ही भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *