JMM Samman Yojana : झारखंड की सभी महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹2500, आवेदन शुरू

झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल (JMM Samman Yojana) की शुरुआत की है। इसके माध्यम से राज्य की महिलाओ को प्रतिमाह 2500 रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसका लाभ केवल पात्र महिलाओ को ही मिलेगा। स योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

JMM Samman Yojana Apply Online

झामुमो सम्मान योजना क्या है?

झामुमो सम्मान योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जो महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का लक्ष्य रखती है। इसमें 18 से 60 वर्ष की उम्र की वे सभी महिलाएं आवेदन कर सकती है जो राज्य की स्थायी निवासी हैं और जिनकी परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है.

इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद महिलाओ को हर महीने ₹2500 और सालाना ₹30,000 की राशि प्रदान की जाएगी। पात्र महिला के बैंक खाते में सीधे राशि को भेज दिया जायेगा।

JMM Samman Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदिक महिला को झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास बैंक खाता और आधार कार्ड भी होना आवश्यक है।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड या वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक्ड)

आवेदन प्रक्रिया

झामुमो सम्मान योजना (JMM Samman Yojana) के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद फॉर्म को भरना होगा।

फॉर्म भरने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ों को अटैच करना होगा और फॉर्म को जमा कर देना है। इस तरह से आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन के लिए महिलाएं नजदीकी सरकारी केंद्रों से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

JMM Samman Yojana के माध्यम से महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना का लाभ केवल महिलाओ को ही मिलेगा। इस सहायता राशि के जरिये महिला छोटे-मोठे वुयवसाये को शुरू कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *