Agniveer Vayu Intake 01/2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती नोटिफिकेशन जारी, देख लें पूरी डिटेल्स

Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment

Agniveer Vayu INTAKE 01/2026 Recruitment: इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करने का सपना देख रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। दरअसल अग्निवीर वायु भर्ती के लिए जल्द ही आवदेन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु INTAKE 01/2026 का भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। जो भी नागरिक इसके लिए आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाके पंजीकरण कर सकते है।

इस भर्ती के लिए 07 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 27 जनवरी 2025 तक चलेगी। आवेदन करने से पहले जान लीजिए कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए? इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

Airforce Agniveer Vayu Intake 01/2026 के लिए योग्यता

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु की भर्ती (Agniveer vayu intake 01/2026 recruitment eligibility) के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथिमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी होना जरुरी है।

साइंस स्ट्रीम के अलावा अन्य स्ट्रीम के अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए 10+2 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और इंग्लिश विषय में भी 50 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी है। योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

Bhartiya Vayusen Agniveer Bharti के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 17.5 वर्ष और अधिकतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ सकते है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों का हाइट न्यूनतम 152 होनी चाहिए।

Bhartiya Vayusen Agniveer Bharti के लिए चयन प्रक्रिया

अग्निवीर वायु के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न परीक्षाओ के आधार पर किया जायेगा। इसके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देना होगी, जिसमे सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद मेरिट लिस्ट को बनाया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top