Haryana Kaushal Rozgar Nigam : रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

Haryana Kaushal Rozgar Nigam : बेरोजगार युवाओ के लिए सरकार द्वारा बहुत से प्रोग्राम चलाये जा रहे है जिस से उन्हें रोजगार मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने 10वी पास युवाओ के लिए कौशल रोजगार निगम पोर्टल को शुरू किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते है तो इसके लिए आवेदन कर सकते है।

Haryana Kaushal Rozgar Nigam Portal Online

इस पोर्टल के जरिये जरियाना निगमों पर भर्ती की जाएगी, यदि आप भी रोजगार प्राप्त करना चाहते है तो इस पोर्टल पर जाके रजिस्ट्रेशन कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Kaushal Rojgar Nigam से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Haryana Kaushal Rozgar Nigam

पोर्टल का नामHaryana Kaushal Rojgar Nigam  
शुरू किया गयामुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा  
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्यआउटसोर्सिंग की भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करना
राज्यहरियाणा  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
हेल्पलाइन नंबर01722800130  
अधिकारिक वेबसाइटhttps://hkrnl.itiharyana.gov.in/  

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बेरोजगार युवाओ के लिए कौशल रोजगार निगम पोर्टल को शुरू किया है। बेरोजगारी को कम करने के लिए पोर्टल को बनाया गया है जहा से सीधे भर्ती की जाएगी। पहले के समय में सरकारी नौकरी पर भर्ती के दौराब गड़बड़ करने के मामले सामने आते थे। जिसके बाद Haryana Kaushal Rozgar Nigam Portal को शुरू किया गया। इस से निगम में होने वाली भर्ती को पारदर्शी किया जा सकेगा और योग्य उम्मीदवारों को रोजगार अवसर प्रदान किया जायेगा।

इस पोर्टल पर सरकारी भर्ती के साथ साथ ईपीएफ और ईएसआई जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल का मुख्या उद्देश्य आउटसोर्सिंग भर्ती में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकना और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सही लोगो की नियुक्ति करना है। इसके साथ ठेकेदारी और कर्मचारियों के शोषण को रोकना है।

कौशल प्रशिक्षण से रोजगार प्रदान करने वाले विभागों की सूची

हरियाणा के विभिन्न विभागों द्वारा राज्य के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। जिनका विवरण निम्न प्रकार है-

  • पशुपालन और डेयरी विभाग
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • तकनीकी शिक्षा विभाग
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • बागवानी विभाग
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • हरियाणा कौशल विकास मिशन
  • सैनिक और अर्थ सैनिक कल्याण विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

Haryana Kaushal Rojgar Nigam हेतु पात्रता

  • उम्मीदवार को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने हेतु 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक पात्र होंगे।
  • बेरोजगार शिक्षित नागरिक इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज होना अनिवार्य है
  • सभी वर्ग और जाति के युवा इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कौशल रोजगार पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • नंबर मोबाइल
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कौशल रोजगार निगम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (Haryana Kaushal Rojgar Nigam) में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। इसके लिए आप निचे बताये स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Haryana Kaushal Rozgar Nigam Registartion
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Registration का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration Online
  • इस पेज पर फॅमिली आईडी को दर्ज करना होगा, इसके बाद Display Members पर क्लिक करना। इस प्रोसेस के बाद नाम वाला ऑप्शन दिखने लगेगा।
  • यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज़ करना होगा, जिसके बाद OTP वेरीफाई करके अपनी जानकारी को दर्ज़ करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दे।
  • फाइनल में अपने फॉर्म को सबमिट कर दे। इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो जायेगा।

जो भी बेरिजगार युवा नौकरी की तलाश कर रहे है, वे सभी इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ कौशल प्रोग्राम के तरत नई स्किल को भी सीख सकते है।

ऐसी ही सरकारी योजना की जानकारी पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को जरूर फॉलो करें और हमारी साइट को बुकमार्क करना न भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top