Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025: बिहार सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओ को शुरू किया है. इसी कड़ी में सरकार ने “बिहार महिला सहायता योजना” की शुरुआत की है. इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने परिवार की मदद कर सकें।

यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए वरदान है जो आर्थिक तंगी का सामना कर रही है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इस लेख में हम आपको बिहार महिला सहायता योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साँझा कर रहे है।
बिहार महिला सहायता योजना क्या है?
बिहार महिला सहायता योजना का लाभ केवल बिहा राज्य की महिलाओ को ही मिलेगा. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता राशि दी जा रही है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओ को ₹25,000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही है.
राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा. इसके साथ ही वह आत्मनिर्भर बनेगी और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
Bihar Mahila Sahayata Yojana के लिए पात्रता
- महिला आवेदक का बिहार राज्य की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- यह योजना खासतौर पर मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।
- महिला या तो तलाकशुदा होनी चाहिए या उसके पति ने उसे कम से कम दो वर्षों से त्याग दिया हो।
- योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यदि महिला विधवा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
बिहार महिला सहायता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड: पहचान प्रमाण के रूप में।
- निवास प्रमाण पत्र: बिहार राज्य का निवासी होने का प्रमाण।
- आय प्रमाण पत्र: वार्षिक आय का प्रमाण।
- तलाक प्रमाण पत्र: तलाकशुदा होने का प्रमाण।
- पति द्वारा परित्यक्त होने का प्रमाण: पति द्वारा छोड़े जाने का प्रमाण।
- पति का अपंगता प्रमाण पत्र: पति के अपंग होने का प्रमाण।
- बैंक पासबुक की प्रति: बैंक खाता विवरण के लिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने के लिए।
बिहार महिला सहायता योजना के लिए आवेदन कैसे करे
- आवेदिका को अपने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र और दस्तावेजों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करें।
- संबंधित अधिकारी आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेंगे।
- पात्र पाए जाने पर ₹25,000 की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आवेदन करने के समय फॉर्म में सभी जानकारी को सही से दर्ज़ करना है. इसके साथ ही बैंक से जुडी जानकारी को भी सही से दर्ज़ करे. आपके द्वारा गलत जानकारी प्रदान करने से आवेदन को अस्वीकार भी किया जा सकता है.
- AePDS Bihar Ration Card List
- Bihar Property Registration
- Jal Jeevan Hariyali Yojana
- Bihar Diesel Anudan Yojana
- Samajik Suraksha Yojana
- Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।