उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा को उन्नत बनाने के लिए Mission Prerna Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 75 जिलों के 1.59 लाख स्कूलों में 1.8 करोड़ छात्रों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। मिशन प्रेरणा योजना के तहत निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में प्रवेश के अनुपात को बढ़ाना है।

राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा में आवश्यक बदलावों को करने के निर्णय लिया है. इसी के तहत मिशन प्रेरणा यूपी पोर्टल लॉन्च किया गया। इस से यूपी शिक्षा की कमी से जूझ रहे छात्रों और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी।
Mission Prerna
मिशन | Mission Prerna |
उद्देश्य | सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | सरकारी स्कूलों के छात्र, विशेषकर कक्षा 1 से 5 तक के |
कक्षा | 1 से 5 तक |
अधिकार | उत्तर प्रदेश सरकार |
तरीका | ऑनलाइन |
वेबसाइट | Prernaup.in |
Mission Prerna UP क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक के सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रदान की जाने शिक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से Mission Prerna योजना को शुरू किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए ज्ञान और कौशल गतिविधियों को विकसित करना है, जिससे बच्चों के प्रवेश में वृद्धि होगी। मिशन प्रेरणा यूपी में अब राज्य के 1.5 लाख से अधिक सरकारी स्कूल को शामिल किया जा चूका हैं।
Mission Prerna UP का लक्ष्य
Mission Prerna UP के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों की बेसिक शिक्षा में सुधार लाना है। इससे बच्चों में समझ के साथ पढ़ने और बुनियादी गणित की गणना व प्रश्नों को हल करने आदि की क्षमता विकसित होती है। इसके साथ ही भविष्य में अन्य कलाओं एवं विषयों के सीखने का आधार भी बनाया जायेगा।
सीखने के परिणामों में सुधार : यह मिशन छात्रों के बुनियादी कौशल को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है, खासकर हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषयों में।
स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना : इस मिशन के जरिये अनुकूल शिक्षण वातावरण बनाने के लिए स्कूल के बुनियादी ढांचे को निर्मित किया जायेगा। यह योजना स्कूल को उन्नत करने में निवेश कर रही है।
माता-पिता की भागीदारी : इस मिशन के तहत माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से भाग लेने और उनकी प्रगति की निगरानी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Mission Prerna Portal पर Teacher Login कैसे करे
मिशन प्रेरणा पोर्टल का लाभ छात्रों के साथ शिक्षकों को भी मिल रहा हो. शिक्षक मिशन प्रेरणा यूपी के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट prernaup.in पर जा सकते हैं। नीचे दिए गए चरण बताएंगे कि शिक्षक मिशन प्रेरणा यूपी पोर्टल पर कैसे लॉग इन कर सकते हैं।
- मिशन प्रेरणा यूपी की आधिकारिक वेबसाइट prernaup.in पर जाएं।
- होमपेज पर, bank data upload अनुभाग के अंतर्गत ‘teacher login’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करें और आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
- Signup Process पूरी करें और पंजीकरण करें।
- शिक्षक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपना फोन नंबर दर्ज कर सकते हैं।
- बैंक अपलोड के लिए लॉगिन विकल्प का चयन करें।
- Mission Prerna UP for Teachers के लिए सत्यापन और लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
UP Mission Prerna Student Registration
उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिशन प्रेरणा यूपी में शामिल हो सकते हैं। यह पूरी तरह से निःशुल्क है और यह कक्षा 1 से 5 तक के लिए एक ऑनलाइन शिक्षण मोड है।
- Mission Prerna UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- student corner अनुभाग पर, E-Pathshala, learing Materials and posters and charts में से एक विकल्प का चयन करें।
- जब छात्र ई-पाठशाला का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें अपनी कक्षा चुननी होती है।
- जिसके बाद छात्र अपनी शिक्षा संबंधित पाठ्य सामग्री तक पहुंच सकते है। यहाँ पर दिन के हिसाब से Class 1 से 8 तक के vedios मिल जायेंगे |
- छात्र प्रत्येक दिन के लिए शिक्षण सामग्री की पूरी अनुसूची भी देख सकते हैं।
Mission Prerna के लाभ क्या है?
मिशन प्रेरणा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसके जरिये सरकारी स्कूलों में शिक्षा और कौशल में सुधार के लिए शुरू किया गया एक मिशन है। इस मिशन में 14 वर्ष या उससे कम आयु के छात्र-छात्राएं लाभ उठा सकेंगे। लाभ उठाने के लिए छात्रों को पंजीकरण करना जरुरी है, इसके बाद छात्र ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार का लक्ष्य छात्रों को कौशलपूर्ण बनने के लिए बुनियादी शिक्षा और ज्ञान प्रदान करना है। इस पोर्टल पर पृष्ठभूमि के छात्र, एसटी, एससी, या दिव्यांग, कोई भी पंजीकरण कर सकता है और ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
- Uttar Pradesh SAMBHAV Portal
- Rashtriya Parivarik Labh Yojana
- UP Viklang Pension Yojana
- UP Sewayojan Portal
- Mukhyamantri Kanya Vidya Dhan Yojana
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.