Ministry of Electronics and Information Technology ने भारतीय सेना के लिए Hamraaz Web Portal को बनाया गया है. इस पोर्टल के जरिये सेना के कर्मियों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है, जैसे वेतन पर्ची (pay slip), सेवा रिकॉर्ड, पदोन्नति की स्थिति, शिकायत निवारण, और अन्य प्रशासनिक सेवाएं शामिल है।

इंडियन आर्मी के जवानों के लिए यह प्लेटफॉर्म (Hamraaz Web Portal) बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है, जिसके माध्यम से सेना के जवान अपनी पेमेंट से संबंधित सारी जानकारी तुरंत अपने फोन पर प्राप्त कर सकते हैं. इन सभी कामो को इस पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है जिससे सैनिकों का समय भी बचता है।
Hamraaz Web Portal क्या है?
Hamraaz Web Portal को इंडियन आर्मी के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस वेब पोर्टल पर लॉगिन करके इंडियन आर्मी इसका उपयोग अपना पेमेंट शेड्यूल चेक करने के लिए, सैलरी स्लिप डाउनलोड, पेमेंट से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है. इसका लाभ लेने के लिए जरूरी है कि इंडियन आर्मी का अकाउंट हमराज वेब पोर्टल पर एक्टिवेट हो.
पोर्टल का लाभ लेने के लिए Sign Up करना होता है, जिसके बाद Hamraaz Web Portal पर Personal Login करके सैनिक सारी सर्विस का लाभ ले सकते हैं.
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
Notifications | Grievances |
Part 2 Order Details | Family Details |
PaySlip/Form 16 | My Profile |
Inbox | Change Fund Subscription |
Leave Encashment | Policy/Info |
Service Voter | Change Password |
Fund Withdrawal Status | PAO (OR) Obsn |
PPO Details/AGI Claims | Feedback Suggetions |
Hamraaz Web Portal Sign UP कैसे करें?
- सबसे पहले hamraazmp8.gov.in पर विजिट करें, जहा पर Personal Login का विकल्प आपको दिखेगा.
- अब आपके सामने Login का पेज खुलेगा, अगर आपके पास अभी हमराज आईडी और पासवर्ड नहीं है, तो आपको इसके लिए एक नया यूजर आईडी और पासवर्ड Hamraaz Web पर बनाना पड़ेगा।
- इसके लिए आप नीचे दिए गए विकल्प “Sign UP” पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा, जहां आपसे आपका पैन कार्ड डिटेल्स मांगा जाएगा।
इसके बाद आपको Try Another Way के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज पर आप अपनी “Date Of Enrollment” या जिस दिन आप भारतीय सेना में शामिल हुए थे, उस दिन की तारीख को आपको “DD/MM/YY” के फॉर्मेट में दर्ज करना है।
- इसके बाद आपसे आपकी “Employment ID” मांगी जाएगी, जो आपके Army Pay Slip पर मौजूद होगी।
- इसके बाद आपसे Sign UP सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा, अगर सारी डिटेल्स आपके नाम के साथ संबंधित हैं।
- अब आपके सामने “Terms And Condition” का पेज खुल जाएगा जिसे आप सहमति दे दें।
- इसके बाद आपके समक्ष पासवर्ड बनाने का पेज खुल जाएगा, जहां आप पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
- इसके बाद दिए गए login ID और password के जरिये login कर सकते है।
लॉगिन करने से पहले कृपया निम्नलिखित सुनिश्चित करें
- केवल अधिकृत लिंक का उपयोग करें: https://hamraazmp8.gov.in
- डिवाइस सॉफ़्टवेयर और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करें।
- इंटरनेट के लिए सार्वजनिक नेटवर्क से कनेक्ट न करें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें या अटैचमेंट न खोलें।
- लोकेशन सेवाएं, वाईफाई, और ब्लूटूथ बंद कर दें।
- डिवाइस को साप्ताहिक रूप से बंद और चालू करें।
- केवल आधिकारिक स्टोर से अधिकृत ऐप्स डाउनलोड करें।
- डिवाइस को पिन से लॉक करें।
- इस वेबसाइट का उपयोग करने के बाद ठीक से लॉगआउट करें।
PaySlip/Form 16 डाउनलोड करे
- लॉग इन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा, अगर आप अपनी वेतनपर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप मेनू अनुभाग में PaySlip/Form 16 के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप महीने को चुनकर “Download PaySlip” विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके डिवाइस में वेतनपर्ची डाउनलोड हो जाएगा। यह PDF फॉर्मेट में डाउनलोड होगी जिसे देखने के लिए आपको अपना PaySlip Password डालना पड़ सकता है।
वेतनपर्ची पर मौजूद विवरण
जब भी कोई सैनिक भाई अपनी वेतनपर्ची डाउनलोड करता है, उसपर कई सारे कटौती और भत्तों की जानकारी प्रदान की जाती है. इसके बाद सबसे नीचे कुल कटौती और Ammount To Bank की जानकारी दी गई होती है।
- वर्दी भत्ता
- रिस्क भत्ता
- बॉर्डर भत्ता
- फील्ड क्षेत्र भत्ते
- 2 साल का अध्ययन
- परिवहन भत्ता
- हाई एल्टीट्यूड भत्ता
- सियाचिन
- 20 दिन का आकस्मिक अवकाश
- 300 दिनों की जमा छुट्टी का पूरा वेतन
- महंगाई भत्ता, आदि।
Hamraaz पोर्टल का उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों को डिजिटल सेवाओं के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच प्रदान करना है. इस पोर्टल के जरिये भारत के सैनिक अपनी PaySlip, Form 16, प्रमोशन, पोस्टिंग, शिकायत और अन्य विवरण को जान सकते हैं।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.