eSanjeevani OPD Portal से डॉक्टर्स के द्वारा घर बैठे मिल सकेगा मुफ्त इलाज

How to use ESanjeevani OPD portal

eSanjeevani OPD Portal एक टेलीमेडिसिन प्लेटफार्म है जिसकी शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा में की गयी थी। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे देश के बेहतरीन डॉक्टर्स से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं।

How to use ESanjeevani OPD portal

यदि आप भी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो ई-संजीवनी ओपीडी मे रजिस्ट्रेशन करके मुफ्त मे डॉक्टर्स को दिखा सकते है। इसका लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी होना आवस्याक है इसके साथ ही लॉग इन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, पोर्टल के लाभ, पात्रता आदि।

eSanjeevani OPD Portal क्या है?

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा ई-संजीवनी पोर्टल को शुरू किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस टेलीमेडिसिन पहल से नागरिको को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से आनलाइन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है।

e-Sanjeevani OPD को कोरोना के समय शुरू किया गया था, जब लोगो को डॉक्टरों से स्वास्थ्य सलाह लेना बहुत मुश्किल हो रहा था। ई-संजीवनी ओपीडी के जरिये उन लोगो की मदद करना है जो की अस्पताल नहीं जा पाते।

e-Sanjeevani OPD में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाके e-Sanjeevani Patient Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने e-Sanjeevani Registration का पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज़ करना होगा और OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा, फॉर्म में सभी जानकारी को दर्ज़ करना है।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर देना है और लॉगिन आई.डी व पासवर्ड प्रप्त कर लेना होगा।

इस तरह से आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद डॉक्टर से सलाह ले सकते है। आवेदन फॉर्म भरते समय सही जानकारी दर्ज़ करना है।

अपने राज्य में ओपीडी का समय कैसे देखें?

  • हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाने से पहले ओपीडी का समय चुनना होगा। इसके लिए e-Sanjeevani Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर OPD Timing का विकल्प दिखाई देगा, जहां आपको सभी राज्यों की सूची दिखाई देगी।
  • अपने राज्य से संबंधित लिंक पर CLICK करना है।
  • अब यहां पर ओपीडी टाइमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी कंप्यूटर-मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ई संजीवनी ओपीडी पर उपलब्ध सुविधाएँ

  • ऑनलाइन ओपीडी
  • वास्तविक समय टेलीमेडिसिन
  • रोगी पंजीकरण
  • टोकन जनरेशन
  • कतार प्रबंधन
  • डॉक्टर के साथ ऑडियो-वीडियो परामर्श
  • ई-प्रिस्क्रिप्शन
  • SMS/ईमेल सूचनाएं
  • राज्य के डॉक्टरों द्वारा सेवा प्रदान की गई
  • नि:शुल्क सेवा
  • दैनिक स्लॉट की संख्या, डॉक्टरों/क्लिनिकों की संख्या, प्रतीक्षा कक्ष स्लॉट, परामर्श समय सीमा आदि।

e-Sanjeevani OPD मे डॉक्टर से सलाह कैसे लें?

डॉक्टर की सलाह लेने के लिए पोर्टल पर जाके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक कर लेना है। इसके बाद डॉक्टर के साथ वीडियो या फिर ऑडिओ के माध्यम से परामर्श ले सकते है और अपने स्वस्थ्य के बारे में बता सकते है। परामर्श के बाद, डॉक्टर एक डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन जारी करेगा (कुछ दवाइयां लिखेगा), जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top