Bihar Civil Seva Protsahan Yojana: बिहार सरकार द्वारा होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है. इसके लिए बिहार सरकार द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

अगर आप भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलने नहीं कर पा रहे. वे सभी सरकार की बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ ले सकते है. इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | UPSC/BPSC और अन्य प्रारंभिक परीक्षा पास अभ्यर्थी |
आर्थिक सहायता | ₹30,000 से ₹1,00,000 तक |
उद्देश्य | सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहयोग |
पात्रता | बिहार का स्थायी निवासी, UPSC/BPSC व अन्य प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | bcebconline.bihar.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथि | प्रारंभिक परीक्षा पास करने के 45 दिनों के भीतर आवेदन अनिवार्य |
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना क्या है?
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू किया हाय है. जिसके जरिये UPSC, BPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
इस योजना के तहत, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में उत्तीर्ण होने वाले योग्य अभ्यर्थियों को ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रहे है. जिससे सफल छात्र अपनी मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview) की तैयारी को पूरा कर सके।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana से मिलने वाले लाभ
क्र.सं. | प्रतियोगी परीक्षा का नाम | आयोजक संस्था | प्रोत्साहन राशि (रुपये में) |
---|---|---|---|
1 | सिविल सेवा (Civil Service) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹1,00,000/- |
2 | भारतीय अभियांत्रण सेवा (Indian Engineering Service) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000/- |
3 | भारतीय आर्थिक सेवा (Indian Economic Service) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000/- |
4 | भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000/- |
5 | संयुक्त भू-विज्ञानी परीक्षा (Combined Geo-Scientist) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000/- |
6 | संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹50,000/- |
7 | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI Dy.S.P.) | UPSC | ₹50,000/- |
8 | केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force) | UPSC | ₹50,000/- |
9 | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसेना अकादमी परीक्षा | UPSC | ₹50,000/- |
10 | बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) | BPSC | ₹50,000/- |
11 | बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) | ₹50,000/- |
12 | बिहार राज्य के राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) | राज्य सरकार | ₹50,000/- |
13 | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड-बी अधिकारी पद हेतु चयन परीक्षा | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) | ₹30,000/- |
14 | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की प्रोबेशनरी ऑफिसर (Bank Probationary Officer) परीक्षा | बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) | ₹30,000/- |
15 | भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) पद हेतु परीक्षा | भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) | ₹30,000/- |
16 | संयुक्त स्नातक स्तरीय (Combined Graduate Level) प्रतियोगिता परीक्षा | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) | ₹30,000/- |
17 | भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाएँ | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) | ₹30,000/- |
Bihar Civil Service Protsahan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (बिहार सरकार द्वारा जारी)
- जाति प्रमाण पत्र (EBC श्रेणी के लिए मान्य)
- प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड और रिजल्ट
- बैंक पासबुक की कॉपी
- रद्द किया गया चेक (जिसमें आवेदक का नाम हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वहस्ताक्षरित आवेदन पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
बिहार सिविस सर्विस प्रोत्साहन योजना हेतु पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र का चयन अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) श्रेणी में होना चाहिए।
- छात्र ने योजना से संबंधित किसी प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास की हो।
- आवेदक किसी अन्य सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- योजना का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा, दोबारा आवेदन मान्य नहीं होगा।
- छात्र को परीक्षा परिणाम जारी होने के 45 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana Apply Online: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
✅ स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर जाएं।
✅ स्टेप 2: होमपेज पर “मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
✅ स्टेप 3: New Registration पर क्लिक करके सभी आवश्यक जानकारी भरें।
✅ स्टेप 4: यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
✅ स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
✅ स्टेप 6: सभी आवश्यक दस्तावेज़ (PDF/JPG Format) अपलोड करें।
✅ स्टेप 7: आवेदन पत्र को पुनः जाँचकर Submit बटन पर क्लिक करें।
✅ स्टेप 8: आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, Application Form का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है. जो भी छात्र सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनको सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है. इस तरह से उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपनी तैयारी को जारी रख पाएंगे।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.