UDID Card Apply Online : आज देश में बहुत से विकलांग नागरिक हैं जिनका अभी तक विकलांगता प्रमाण पत्र (disability certificate) नहीं बना है। वह अपना प्रमाण पत्र तो बनवाना चाहते है लेकिन नहीं बनवा पा रहे। उन सभी के लिए खुशखबरी है, अब आसानी से घर बैठे अपना विकलांग सर्टिफिकेट बनवा सकते है। इसके लिए आपको कही भी भटकने के जरुरत नहीं है और आसानी से विकलांग सर्टिफिकेट के जरिये सरकारी योजना और पेंशन का लाभ ले सकते है।

सरकार द्वारा विकलांगो के लिए चलाई जा रही योजनाओ का लाभ लेने के लिए विकलांग सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। आज इस लेख में हम विकलांग प्रमाण पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। इसके लिए क्या पात्रता रहेगी और किन दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी इन्हीं विषय पर चर्चा करने वाले हैं।
UDID Card बनवाने से संबन्धित जानकारी
कार्ड का नाम | Unique Disability ID Card |
संबन्धित विभाग | Department of Empowerment of Persons with Disabilities, Ministry of social justice and empowerment, Govt. of India |
कार्ड बनवाने का शुल्क | 0 रुपए |
लाभार्थी | देश के सभी विकलांग नागरिक |
कार्ड बनवाने का मुख्य उद्देश्य | देश में विकलांग नागरिक को सरलता से पहचान कर पाना और कार्ड के माध्यम से उन्हें विभिन्न सेवाओं का लाभ पहुंचाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | swavlambancard.gov.in |
UDID Card Disability Certificate क्या है
UDID Card को केन्द्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है जो कि देश के विकलांग भाई लोगों के लिए एक पहचान प्रमाण पत्र की तरह काम करता है. विकलांगता प्रमाण पत्र संबंधित राज्यों और जिलों के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किए जाते हैं. इस कार्ड के जरिये सरकार आसानी से विकलांग लोगो के चलाई जा रही सुविधाएँ जैसे फ्री यात्रा, विभिन्न योजनाओं और पेंशन का लाभ, नौकरियों में आरक्षण इत्यादि कि सुविधा प्रदान की जाती है।
पहले के समय में लोगो को विकलांगता प्रमाण पत्र (disability certificate) बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन इसमें काफी मसक्कत करनी पड़ती थी। ऐसे में सरकार द्वारा UDID Portal को शुरू किया गया है। जहा से देश का कोई भी दिव्यांग नागरिक अपना यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा. इसके साथ ही आवेदन की स्तिथि को आसानी से चेक भी कर सकते है।
सरकारी योजनाओं का लाभ
यूडीआईडी कार्ड धारक सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और विशेषाधिकारों का लाभ आसानी से उठा सकते हैं, जैसे कि एजुकेशन लोन पर ब्याज में छूट, रेलवे किराए में रियायत और सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा।
UDID Certificate Card Eligibility
- देश का कोई भी भारतीय मूल का स्थायी निवासी विकलांग प्रमाण पत्र के लिए अपना आवेदन कर सकता है.
- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदक में किसी भी प्रकार की शारीरिक विकलांगता, दृष्टिबाधितता, श्रवण बाधितता, मानसिक विकलांगता अथवा किसी अन्य प्रकार की विकलांगता (जैसे ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग इत्यादि) का होना अनिवार्य है.
- विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक में कम से कम 40% विकलांगता होनी चाहिए.
- विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार द्वारा कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है.
Documents Required For UDID Card Online Apply
UDID Card बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन करते समय आपको स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जबकि ऑफलाइन आवेदन करते समय, आपको मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
UDID Card & Disability Certificate Online Apply कैसे करे
- UDID Card बनवाने के लिए आपको सबसे पहले इस कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.
- पोर्टल के होम पेज पर ही Unique Disability ID (UDID) अभी आवेदन करें का विकल्प दिखेगा.
- जिसके बाद आपके सामने UDID Card के लिए अप्लाई करने का फोरम खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ पर आपको अपने इस आवेदन फोरम में मांगी गई सभी जांकरियों को सही से दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना है।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है, इस तरह से आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करते समय फॉर्म में सभी जानकारी को सही से दर्ज़ करना है। इसके साथ ही सही दस्तावेज़ों को अटैच करना है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कार्ड को बना दिया जायेगा।
विकलांगता प्रमाणपत्र के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
40% या उससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्ति विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है. हालाँकि इसके लिए विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 में निर्दिष्ट श्रेणियों को पूरा करना जरुरी होता है.
शारीरिक विकलांगता:
- दृश्य हानि: अंधापन, कम दृष्टि
- लोकोमोटर विकलांगता: कुष्ठ रोग से ठीक हुए व्यक्ति, सेरेब्रल पाल्सी, बौनापन, मांसपेशीय दुर्विकास, एसिड अटैक पीड़ित
- श्रवण दोष: बहरापन, सुनने में कठिनाई
- वाणी एवं भाषा विकलांगता
बौद्धिक अक्षमता:
- विशिष्ट शिक्षण विकलांगताएं
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार
मानसिक व्यवहार:
- मानसिक बिमारी
विकलांगता के कारण –
- क्रोनिक न्यूरोलॉजिकल स्थितियां: पार्किंसंस रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस
- रक्त विकार: हीमोफीलिया, सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया
बहु विकलांगता:
- ऊपर बताई गई विकलांगताओं में से एक से अधिक विकलांगताएं
कोई अन्य श्रेणी:
- जैसा कि केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है
यूडीआईडी राज्य प्रतिनिधि संपर्क विवरण
राज्य | संपर्क व्यक्ति का नाम | पद का नाम | गतिमान | ईमेल |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | अंबिका पॉल | राज्य समन्वयक | 9679516594 | anscudid@gmail.com |
आंध्र प्रदेश | के मनोज कीर्ति सरार | राज्य समन्वयक | 8106725835 | udidapsc@gmail.com |
असम | नीलोत्पल कलिता | राज्य समन्वयक | 7002777933 | udid.assam@gmail.com |
चंडीगढ़ | श्री हितेश चौधरी | राज्य समन्वयक | 9872407731 | socialwelfarechd@rediffmail.com |
छत्तीसगढ | श्रद्धागोबरेले | राज्य समन्वयक | 9839252388 | udidsc.cg@gmail.com |
दिल्ली | रचना भारद्वाज | राज्य समन्वयक | 9999255100 | udidgnctd@gmail.com |
गोवा | गौरेश नागवेकर | राज्य समन्वयक | 9325193655 | राज्य समन्वयकगोवा@gmail.com |
गुजरात | मोहित कोयानी | राज्य समन्वयक | 9428860212 | udid-support@gujarat.gov.in |
हिमाचल प्रदेश | सूरज भान | राज्य समन्वयक | 9650348348 | udidhp@gmail.com |
जम्मू और कश्मीर | विशाल कौल | राज्य समन्वयक | 9149461414 | ऑफिसcpwdjk@gmail.com |
झारखंड | सुनीता कुजूर | राज्य समन्वयक | 7050756064 | sunitakujur01@gmail.com |
कर्नाटक | ऐश्वर्या एस | राज्य समन्वयक | 8073810718 | udidkarnataka@gmail.com |
केरल | सविता वी.राज | राज्य समन्वयक | 7356660056 | keralaudid@gmail.com |
मध्य प्रदेश | महेंद्र त्यागी | राज्य समन्वयक | 9200545637 | mahendra.tyagi@mp.gov.in |
महाराष्ट्र | गौतमी अहेर | राज्य समन्वयक | 8459338208 | udidcoordinatormaharashtra@gmail.com |
मणिपुर | ओइनाम जेम्स सिंह | राज्य समन्वयक | 7738738316 | udidscmanipur@gmail.com |
मेघालय | श्री डिलेन आर.जे. सिएम | राज्य समन्वयक | 8415927160 | udidmeghalaya@gmail.com |
ओडिशा | सोनिया बेहरा | राज्य समन्वयक | 7008187340 | js.ssepd@gmail.com |
पुदुचेरी | आर महालक्ष्मी | राज्य समन्वयक | 9655920565 | udidcoordinatorpuducherry@gmail.com |
पंजाब | मनप्रीत सिंह | राज्य समन्वयक | 9914030855 | dddwcd8@gmail.com |
राजस्थान | समीक्षा जैन | राज्य समन्वयक | 9782624407 | udid.dsap@rajasthan.gov.in |
तमिलनाडु | एस. कस्तूरी | राज्य समन्वयक | 9080277225 | udidcmo@gmail.com |
तेलंगाना | डॉ. ए राजशेखर बाबू | राज्य समन्वयक | 8374833039 | wdscudid@gmail.com |
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव | व्योमेश भारत ठेकेदार | राज्य समन्वयक | 9726654402 | sotsp-daman-dd@nic.in |
त्रिपुरा | श्रीपर्णा देब | राज्य समन्वयक | 8787893570 | scudidtripura@gmail.com |
पश्चिम बंगाल | डॉ. सुब्रत रे | राज्य समन्वयक | 9123352540 | jtdhs.disability.wb@gmail.com |
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केवल यूडीआईडी पोर्टल के माध्यम से ही विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा. विकलांगता प्रमाण पत्र के जरिये दिव्यांग व्यक्ति विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है.
- Ayushman Bharat Card Download
- PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- Investment Schemes for Women in India
- PM Kisan Mandhan Yojana
- Soil Health Card Yojana
- Hamraaz Web Portal – Personal Login, PaySlip
- Rashtriya Arogya Nidhi
सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।