Pardarshi Kisan Seva Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाओ को शुरू किया गया है. इसी में Pardarshi Kisan Seva Yojana एक है, जिसके जरिये कृषि यंत्रों की खरीदी पर किसानो को सब्सिडी प्रदान की जा रही है. जिस से किसानो को खेती करने में आसानी होगी और मुनाफा भी होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य में किसानो की आर्थिक स्तिथि को सुधारने के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे है। पारदर्शी किसान सेवा योजना से किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे और लेटेस्ट कृषि यंत्रो के जरिये खेती में मुनाफा कमा सकते है। इस लेख में पारदर्शी किसान सेवा योजना के बारे में बता रहे है, इसके साथ लाभ, आवेदन करने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन कैसे करना है ये भी बता रहे है।
Pardarshi Kisan Seva Yojana
योजना का नाम | पारदर्शी किसान सेवा योजना (Pardarshi Kisan Seva Yojana) |
द्वारा लॉन्च किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार |
विभाग | कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश |
लाभार्थियों | उत्तर प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से स्वतंत्र बनाने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायता करना |
फ़ायदे | कृषि सब्सिडी |
राज्य | उतार प्रदेश। |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upagripardarshi.gov.in/ |
पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानो को कृषि यन्त्र खरीदने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजनाको शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी पात्र किसानो की कृषि से जुड़े यन्त्र खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल का लाभ लाखों किसान ले चुके हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आवेदन कर सकते है।
पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
इस पोर्टल पर पंजीकृत किसान कृषि विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली कई सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जैसे:
- आधुनिक कृषि तकनीकें
- वास्तविक उर्वरकों का सत्यापन
- फसल कीटों और रोगों के बारे में जानकारी
- बीज परीक्षण कार्यक्रम
- किसान क्रेडिट कार्ड सहायता
- कृषि लाभ और सब्सिडी
- प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
- मासिक कृषि गतिविधि मार्गदर्शन
- प्रश्न और उत्तर सत्र
- मृदा परीक्षण सेवाएँ
- उपयोगी कृषि उपकरणों की जानकारी
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लाभ एवं मुख्य विशेषताएं
Pardarshi Kisan Seva Yojana के जरिये किसानो को बीज, कृषि यंत्र तथा कृषि रक्षा रसायन खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह राशि किसान के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
- जो भी किसान वित्तीय परेशानी का सामना कर रहे है वे इस योजना के जरिये आसनाई से मशीन को खरीद सकते है।
- फसल बीमा प्राकृतिक आपदाओं और कीटों से सुरक्षा प्रदान करता है।
- सहायता या प्रश्नों के लिए हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं।
- कृषि उत्पादकता में वृद्धि से बेहतर आय और अधिक नौकरियां पैदा होती हैं।
- इससे फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलती है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
- कुल मिलाकर, इससे उत्तर प्रदेश में किसानों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
किसान सेवा योजना सब्सिडी
ट्रैक्टर | 50% |
हार्वेस्टर | 40% |
हल व टिलर | 50% |
सिंचाई प्रणाली | 60% |
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक किसान को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास कृषि हेतु जमीन होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए किसान का पंजीकृत होना आवश्यक है।
- आवेदक का आधार कार्ड बैंक से व मोबाईल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- किसान की सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए वेध होना आवश्यक है।
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जमीन के सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाईल नंबर तथा इमैल आईडी
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए कैसे आवेदन करें?
किसान पारदर्शी सेवा योजना के लिए सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। नीचे आवेदन करने की प्रोसेस को step by step बता रहे है।
- सबसे पहले आपको पारदर्शी सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाईट https://upagripardarshi.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको किसान पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा।
- इस पर क्लीक करके ही आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक यही से भर देंना हैं।
- जानकारी दर्ज़ करने के साथ आवश्यक दस्तावेज़ों को भी अपलोड करना है।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन करने के बाद प्रिंटआउट को निकाल कर अपने पास रख ले। आवेदन करते समय सही जानकारी को ही भरे, यदि फॉर्म में गलती पाई जाती है तो फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जायेगा और योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- Mission Prerna Uttar Pradesh: सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया युग
- Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana – कैसें आवेदन करें और जानें लाभ
- UP Shishu Hitlabh Yojana : सरकार दे रही है 22,000 रुपयो का सीधा लाभ, ऐसे करे आवेदन
- Uttar Pradesh Jansunwai Portal : Registration, Login, Status
- Koshvani Portal : UP Employee Salary Slip, रजिस्ट्रेशन, सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें
- UP Patrakar Pension Yojana : सभी पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, यहाँ से करें आवेदन
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।
मेरा नाम उत्तम यादव है और में मैं पिछले 1 शाल से ज्यादा समय से Content Writing कर रहा हूँ। मुझे Automobile और Tech मे ज्यादा इंट्रेस्ट है इसीलिए मैं इन पर लिखना ज्यादा पसंद करता हूँ। इसके साथ ही सामान्य विषयो पर भी लिखना पसंद करता हु।