UP Bhulekh Portal 2025: उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर देखे Khasra Khatauni Nakal

UP Bhulekh Portal: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिको के लिए Uttar Pradesh Bhulekh Portal को लांच किया है, जहा से नागरिक और किसान अपनी जमीन के बारे में जाकारी प्राप्त कर सकते है. इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे खसरा, खतौनी और ज़मीन के नक्शे पा सकते है. इस से पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

UP Bhulekh Portal

UP Bhulekh Portal को खास कर किसानो के लिए शुरू किया गया है, जहा से किसान UP भूलेख खसरा खतौनी के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते है. इस आर्टिकल में UP Bhulekh Portal के बारे में जानकीअर प्रदान कर रहे है, साथ ही इसके लाभ, जमीन के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त करते और कहा से निकाले इसके बारे में भी बता रहे है।

UP Bhulekh Portal क्या हैं?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया जिसका नाम उत्तरप्रदेश भूलेख पोर्टल रखा गया. इस पोर्टल पर भूमि स्वामित्व के बारे में विस्तृत जानकारी होती है. यह सभी जानकारी पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत होती है और इसको घर बैठे आसानी से देख सकते है.

इस से पहले किसानो और निवासियों को जमीन खरीदने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने होते थे। जिसमे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है। हालाँकि अब भूमि के नक्शे ( Land Record ) से लेकर जमीन के मालिक के बारे में कुछ ही समय में पता लगा सकते है। उत्तरप्रदेश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा रहे है।

भूलेख यूपी पर उपलब्ध जानकारी

भूलेख यूपी पर उपलब्ध जानकारी के बारे में हमने आपको नीचे बताया है:

  • जमीन के मालिकों की डिटेल
  • प्रकार, मालिकों का नंबर, शेयर होल्डिंग पैटर्न जैसी जमीन की डिटेल
  • जमीन की सटीक बाउंड्री
  • जमीन के खसरा और खाता की डिटेल
  • जमीन पर रोक 
  • पिछले मालिकों की डिटेल
  • दुश्मन प्रॉपर्टीज की डिटेल
  • खाली प्रॉपर्टीज की डिटेल
  • पब्लिक प्रॉपर्टीज की डिटेल

भूलेख यूपी पोर्टल पर उपलब्ध मुख्य सेवाएं

  • ऑनलाइन खसरा, खतौनी की नकल देखना और डाउनलोड करना
  • भू-नक्शा (Bhu Naksha) देखना
  • भूमि स्वामित्व विवरण (Ownership Details) प्राप्त करना
  • नामांतरण (Land Mutation) की स्थिति देखना
  • भूमि संबंधी शिकायत दर्ज करना और उसकी स्थिति जानना
  • लगान और भूमि कर भुगतान की जानकारी
  • भूमि से जुड़े अदालती मामलों की जानकारी

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी की नकल कैसे देखें?

  • उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “रियाल टाइम खतौनी की नकल देखें” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद तहसील और उप जिला का चयन करना होगा।
  • तहसील का चयन करने के बाद गाँवों की एक सूची दिखाई देगी।
  • अब आपको अपने गांव का चयन करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको खसरा या गाटा संख्या दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • अब आपके गाता नंबर से सम्बंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखना शुरू हो जाएगी।

UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएँ

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे
  • रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • बैंक बंधक डैशबोर्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • सरकारी भूमि खोजें

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के फायदे क्या हैं?

किसानों को अक्सर अपनी जमीन से जुडी जानकारी की आवस्यकता होती है. इस से पहले उन्हें छोटी छोटी बातो के लिए सरकारी दफ्तरों और तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन आज के डिजिटल युग में सब कुछ ऑनलाइन हो जाने के वजह से घर बैठे खतौनी की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhulekh Portal के माध्यम से सभी निवासी अपनी जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते है. इसके लिए सिर्फ खसरा नंबर को ऑनलाइन दर्ज़ करना होगा. जरुरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।

UP Bhulekh Helpline यूपी भूलेख पोर्टल हेल्पलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित भूलेख पोर्टल नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है. यदि किसी उपयोगकर्ता को पोर्टल से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है।

📞 हेल्पलाइन नंबर0522-2217145
📞 मोबाइल नंबर+91-7080100588
 ✉  ईमेलbhulekh-up@gov.in
🌐 आधिकारिक वेबसाइटhttps://upbhulekh.gov.in
🏢  कार्यालय पताउत्तर प्रदेश राजस्व विभाग, लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी निवासी Khasra Khatauni Nakal से जुडी जानकारी को बहुत ही आसानी से देख सकते है. UP Bhulekh Portal को इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस एक पोर्टल के माध्यम से जमीन से सम्बंधित बहुत से कामो को किया जा सकता है, जिससे सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है.

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top