Top Movies on Netflix in India : Netflix पर सबसे ज्यादा ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मे

Most Popular Movies on Netflix in India

Top Movies on Netflix in India : नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पिछले कुछ वर्षो में तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। भारतीय दर्शक कई नई और पुरानी फिल्में आसानी से एक ही प्लेटफार्म पर देख सकते है। यहाँ पर रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा, और कॉमेडी के विविध विषयों पर बनी ये फिल्में हर वर्ग के दर्शकों को बांधने में सफल रही हैं। आइये ऐसी ही कुछ 10 फिल्मो के बारे में जानते है तो आज भारत में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं।

Most Popular Movies on Netflix in India

The Buckingham Murders

“द बकिंघम मर्डर्स” ने रिलीज़ होते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप स्थान हासिल किया है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर खान ने ब्रिटिश-भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। सल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म, दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल है। यह फिल्म एक बच्चे की हत्या की जांच करने वाली महिला पर आधारित है जो की दर्शको को काफी पसंद आ रही है। Also Read – Best Romantic K Drama जो आपको प्यार की एक नई दुनिया में ले जाएंगे

Devara: Part 1

तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म “देवारा: पार्ट 1”, आज भी नेटफ्लिक्स पर दूसरे स्थान पर है। इस फिल्म में एन.टी. रामाराव जूनियर ने मुख्य किरदार निभाया है। जिसमे उनके साथ जहान्वी कपूर भी नज़र आई, इस फिल्म को दर्शको ने काफी सराहा। फिल्म की गहराई और एक्शन ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है।

Vijay 69

विजय 69 एक बुजुर्ग व्यक्ति के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे है, जो कि ट्रायथलॉन में भाग लेने कि सोचता है और इसके लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म साहस और दृढ़ निश्चय का संदेश देती है, जो आज नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखि जा रही है। Also Read – Akshay Kumar Upcoming Movies

Khel Khel Mein

हिंदी कॉमेडी ड्रामा पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, और अन्य प्रमुख कलाकार नज़र आ रहे है। यह फिल्म किरदारों के रिश्तों और उनके पीछे छिपे गहरे रहस्यों को उजागर करती है। इस फिल्म कि कहानी दर्शको को लुभा रही है, हालाँकि बड़े पड़े परदे पर फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन Netflix पर दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top