She Box Portal : महिलाओं की सुरक्षा और समावेशी बनाने के लिए नया शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च

Union Minister Launches SHe Box Portal

She Box Portal : भारत में महिलाओ पर हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको रोकने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने एक नया पोर्टल “सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स’ (शी-बॉक्स)” को लांच किया है। यह पोर्टल महिलाओ की सुरक्षा के लिए समावेशी कार्यस्थल बनाने में मदद करेगा.

Union Minister Launches SHe-Box Portal

She Box Portal को ख़ास कर महिलाओ के लिए डिज़ाइन किया गया है जहा सभी महिलाये शिकायत दर्ज़ कर सकती है और इसके माध्यम से ही उनकी स्थिति को मॉनिटर किया जायेगा।

She Box Portal क्या है

डब्ल्यूसीडी मिनिस्टरी ने मीडिया को बताया की यह पोर्टल सभी आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों के साथ काम करता है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना कर रही सभी महिलाएं, चाहे वे संगठित हों या असंगठित, इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत को दर्ज़ कर सकती है।

She Box Portal कैसे काम करता है

शिकायत दर्ज़ होते ही, इसकी जानकारी अधिकारी के पास पहुंच जाएगी. पोर्टल के द्वारा एक सुनिश्चित शिकायत निवारण प्रक्रिया को अपनाया जाता है। इसके साथ ही एक नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से शिकायतों की जांच भी की जाती है।

शी-बॉक्स पोर्टल के साथ काम करने वाली जगहों पर महिलाओ के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध, और निवारण) को रोकने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण बात ये की शिकायत को दर्ज़ करवाते समय आपकी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजानिक रूप से उपलब्ध नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top