Fish Farming Scheme के जरिये सरकार देगी 50% का अनुदान, करे ऑनलाइन आवेदन

भारत सरकार के द्वारा देश के नागरिकों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Fish Farming Scheme को शुरू किया है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार मछली पालन करने के लिए 50% तक अनुदान प्रदान कर रही है। अगर आप भी अपने खेल में तालाब बना कर मछली पालन करना चाहते है तो सरकार की इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते है।

Fish Farming Scheme Apply Online

ग्रामीण इलाको में किसानो की आय में वृद्धि करने के लिए इस सेमे को शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को आर्थिक रूप से मछली पालन में सहायता प्राप्त होगी। अगर आप भी मछली पालन में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको इस योजना के बारे में जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।

Fish Farming Scheme क्या है?

प्राचीन काल से ही मछली पालन का इस्तेमाल आय को अर्जित करने के लिए किया जाता है। इस वजह से मछली पालक तालाबों में मछलियां छोड़कर उनकी पैदावार में वृद्धि करते हैं। अधिक मात्रा में मछली पालन करने से आय भी अच्छी होती है, हालाँकि इसके लिए अधिक पैसो किओ आवस्यकता होती है।

इसी को देखते हुए सरकार द्वारा मछली पालन की मात्रा को और अधिक बढ़ाने के लिए सरकार मछली पालकों को 50% तक अनुदान दे रही है। इसके तहत मछली पालने वाले नागरिक को केवल आधा पैसा ही खर्चा करना होगा, जिसके बाद आधी कीमत को सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। इससे देश भर में मछली पालन की संख्या वृद्धि के साथ-साथ मछलियों की पैदावार में भी वृद्धि होगी।

Fish Farming Scheme हेतु पात्रता

मछली पालन योजना का लाभ केवल पात्र नागरिको को ही मिलेगा। अगर आप आवेदन कर रहे है तो नीचे दी गई पात्रता होना बहुत ही आवश्यक है

  • इस योजना का लाभ भारत देश के नागरिकों को दिया जाएगा।
  • इसी के साथ यह योजना देश के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यान्वयन होगी।
  • इस योजना हेतु आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास तालाब होना चाहिए।
  • इसके अलावा तालाब को लगभग 10 वर्ष की अवधि हेतु किराए पर लिया हो।
  • इस योजना हेतु नागरिक को मछली पालन से संबंधित जानकारी होनी चाहिए।
  • इसी के साथ इस योजना हेतु महिला उम्मीदवार भी एलिजिबल हैं।

Fish Farming Scheme हेतु आवश्यक दस्तावेज

मछली पालन योजना हेतु अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज होने आवश्यक हैं. इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े।

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • फोटो

Fish Farming Scheme के लिए आवेदन कैसे करे

मछली पालन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी पात्र नागरिक इसके तहत पंजीकरण कर सकते है। इस हेतु आवेदन करने के लिए प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया ह।

  • Fish Farming Scheme हेतु अप्लाई करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस बेवसाइट पर आपको मछली पालन अनुदान संबंधित आवेदन का विकल्प मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने पर आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • इसमें पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर दें।
  • इसी के साथ आवश्यक दस्तावेजों को आनलाइन अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • जिसके पश्चात अधिकारियों द्वारा मछली पालन से संबंधित निरीक्षण किया जाएगा।

इस तरह से आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सब कुछ सही पाय जाने पर योजना के तहत मछली पालन पर 50% का अनुदान प्रदान कर दिया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top