MP Kalyani Pension Yojana Apply Online: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के कल्याण के लिए निरंतर विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की महिलाओ को पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को हर महीने ₹600 की पेंशन राशि दी जा रही है, जिस से महिलाओ को आर्थिक मदद मिलेगी।

अगर आप एक महिला है और किसी कारणवश आपके पति की मृत्यु हो गई है तो आर्थिक मदद के लिए इस योजना में पंजीकरण कर सकते है. विधवा महिलाओ को आर्थिक तंगी होती है, इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सहायता राशि प्रदान कर रही है. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना के तहत जिले की सभी पंचायतों का सर्वे कराया जाएगा।
MP Kalyani Pension Yojana
योजना का नाम | Madhya Pradesh Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana |
शुरू की गई | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा |
संबन्धित विभाग | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएँ |
योजना श्रेणी | पेंशन योजना |
पेंशन राशि | ₹600 प्रतिमाह |
योजना का उद्देश्य | विधवा महिलाओं को जीवन यापन के लिए पेंशन प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialsecurity.mp.gov.in |
कल्याणी पेंशन योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कल्याणी पेंशन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को हर महीने ₹600 की सहायता राशि दी जा रही है। यह राशि महिलाओ के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। जो भी महिलाये इस योजना का लाभ लेना चाहती है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सके अलावा, इस योजना के अंतर्गत जो विधवा महिला पुनर्विवाह करेंगी, उन्हें सरकार द्वारा विधवा पुनर्विवाह के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। लेकिन, पुनर्विवाह करने वाली महिलाओं की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना (Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana) का उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो पति की मृत्यु के बाद अकेले जीवन की चुनौतियों का सामना कर रही हैं. यह योजना महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रयास है. इस राशि का इस्तेमाल महिलाये अपने जीवन यापन और स्वस्थ्य देखभाल के लिए कर सकती है। विधवा महिलाओं के पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसी आर्थिक संकट को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना किसी वरदान से कम नहीं है।
Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana Benefits
- मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में केवल 18 से लेकर 60 साल तक की विधवा महिलाओं को ही लाभ मिलता है।
- विधवा महिलाओ को हर महीने ₹600 की पेंशन राशि प्रदान की जा रही है।
- पेंशन की राशि से महिलाये अपने दैनिक जीवन के खर्चो को पूरा कर पाएंगी।
- अगर कोई विधवा महिला पुनर्विवाह करती है, तो उसे ₹2,00,000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
- इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को दीर्घकालिक पेंशन मिलती है।
Kalyani Pension Yojana के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- महिला को गरीबी रेखा से निचे होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले महिला की पति की मृत्यु हो चुकी हो।
- आवेदन करने वाली महिला के पास पति की मृत्यु प्रमाण पत्र होनी चाहिए।
- आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- योजना में आवेदन करने वाली महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं करती हो।
- महिला के पास बैंक खता होना जरुरी है
कल्याणी पेंशन योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से साँझा कर रहे है।
- मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको होमपेज पर योजना के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन विकल्प दिखाई देगा
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज़ करना होगा और साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग करे
- जब आपका फॉर्म सफलतापूर्वक भर जाये तो उसको सबमिट करना होगा
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही फॉर्म सफलतापूर्वक पूरा हो जायेगा।
फॉर्म के जमा होने के बाद राज्य सरकार द्वारा फॉर्म की जांच की जाएगी और सब कुछ सही होने पर राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा. जिसके बाद योजना के तहत मिलने वाली राशि हर महीने बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
महिलाओं के लिए उसका जीवनसाथी उसके जीवन की सबसे बड़ी ताक़त होता है और जब वह चले जाता है, तो अकेलेपन के साथ-साथ बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसमें से आर्थिक सहारा सबसे प्रमुख है. ऐसे में सरकार दौरा विधवा महिलाओ के Kalyani Pension Yojana को शुरू किया है. यह योजना महिलाओ को आर्थिक सहारा प्रदान करती है, जो उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देती है।
- MP Gaon Ki Beti Yojana: होनहार बेटियों को एमपी सरकार दे रही 7500 रुपए
- Seekho Kamao Yojana Registration : सीखो कमाओ योजना में रजिस्ट्रेशन ऐसे करे
- Samagra ID Kaise Nikale Online : नाम से समग्र आईडी कैसे देखें ऑनलाइन
- Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana : विधवा महिलाओं को मिलेगी पेंशन
- Sambal Card Apply Online : संबल कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।
प्रतीक वर्मा सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। लेटेस्ट सरकारी योजना ब्लॉग के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।