कर्मचारियों और छात्रों के लिए खुशखबरी,अब डॉक्युमेंट बनाना होगा चुटकियों का खेल

Google Doc Help Me Write: गूगल प्लेटफार्म जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इसके जरिये ऑफिस में किया जाने वाला काम बेहद ही आसान हो जायेगा। इस फीचर के जरिये आसानी से किसी भी डाक्यूमेंट्स को कुछ ही मिनटों में त्यार कर सकते है।

Google Doc Help Me Write

क्या है Google Doc Help Me Write?

Google Doc Help Me Write एक ऐसा फीचर है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर आधारित है। यह कुछ ही घंटों में बड़े से बड़े काम को पूरा कर सकता है। इसके जरिये आप लंबे-चौड़े डॉक्युमेंट्स को तैयार करने में आसानी होती है जैसे कवर इमेज, इन-लाइन इमेज, स्टाइलिश टेक्स्ट, टेबल्स आदि। इसके साथ ही फाइल्स को आप अपने Google Drive पर भी शामिल कर सकते है।

अब तक इस तरह के कामो को करने के लिए कर्मचारियों को ऑफिस समय के बाद भी देर तक मेहनत करनी पड़ती थी। इसी समस्या के संधान के लिए गूगल ने इस फीचर को लांच किया है।

Google Doc Help Me Write का इस्तेमाल कैसे करें?

इसका इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है, इसके लिए सबसे पहले गूगल डॉक्स में नया डॉक्युमेंट खोलना होगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट के जरुरी जानकारी को दर्ज़ कर सकते है, इसके साथ ही “@filename” लिखकर Google Drive की फाइल्स को जोड़ सकते हैं। फिलहाल यह फीचर केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। कंपनी के अँसुआर यह सुविधा सभी के लिए 9 जनवरी 2025 तक उपलब्ध हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *