DTC Saheli Smart Card : दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए सफर को आसान बनाने के लिए जल्द नई सुविधा शुरू करने जा रहे है. अगर आप दिल्ली में रहती है तो डीटीसी या क्लस्टर बसों सफर करने के लिए बार-बार गुलाबी टिकट नहीं लेनी पड़ेगी। लेकिन अब इस कार्ड के जरिये महिलाओ का सफर आसान होगा। Saheli Smart Card से यात्री बस और मेट्रो दोनों में सफर कर सकते हैं।आइए जानें, सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है? सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनेगा?

इस से पहले आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा गुलाबी टिकट दिया जाता था. लेकिन अब बीजेपी सरकार ने ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ को लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इस कार्ड के जरिये महिलाये बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं, बल्कि मेट्रो और दूसरे साधनों में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है?
DTC Saheli Smart Card महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए बनाया गया एक डिजिटल कार्ड है। यह एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) होगा, जो दूसरे मेट्रो-रैपिड ट्रेन में भी चलेगा। आपको यह कार्ड एक बार बनवाना होगा और हर सफर के दौरान बस में कंडक्टर को दिखाना होगा।
इस से पहले इस योजना के लिए गुलाबी टिकट सिस्टम लाया गया था। बस में यात्रा करने के दौरान महिलाओ को कंडक्टर द्वारा गुलाबी टिकट दिया जाता था। इस कार्ड के जरिये यात्रा करने में आसानी होगी। यह एक स्मार्ट तरीका है जिससे आपको बार-बार टिकट या कैश की चिंता नहीं करनी होगी।
किन महिलाओं को मिलेगा सहेली स्मार्ट कार्ड
सहेली स्मार्ट कार्ड का लाभ केवल पात्र महिलाओ को ही मिलेगा. अगर आप भी सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने जा रही है तो पहले पात्रता को जरूर चेक करे।
- आपकी उम्र 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आप दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- कार्ड केवल महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए ही बनेगा।
- सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आय की कोई लिमिट नहीं है।
सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- दिल्ली की स्थायी नागरिकता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Saheli Smart Card कैसे बनवाएं
STEP 1: आपको सबसे पहले दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
STEP 2: रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको उस बैंक का चयन करना होगा जिससे आप कार्ड बनवाना चाहती हैं।
STEP 3: इसके बाद चुने गए बैंक में जाकर आधार कार्ड के जरिए KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
STEP 4: KYC पूरी होने के बाद बैंक द्वारा आपके पते पर DTC Saheli Smart Card भेज दिया जाएगा।
STEP 5: कार्ड मिलने के बाद आपको इसे DTC के Automatic Fare Collection System (AFCS) के माध्यम से एक्टिव करना होगा।
STEP 6: एक बार एक्टिव हो जाने के बाद आप इसे बसों में मुफ्त यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
STEP 7: DTC Saheli Smart Card पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा बनाया जाएगा।
STEP 8: इस कार्ड को पाना बहुत आसान है और इसमें आय सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।
क्या स्मार्ट कार्ड के लिए देना होगा पैसा
- दिल्ली सरकार की ओर से सहेली स्मार्ट कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा
- बैंक मामूली मेंटनेंस फीस जरूर वसूल सकता है
- घर के पते पर स्मार्ट कार्ड भेजने का पैसा भी लाभार्थी को चुकाना पड़ सकता है
सहेली स्मार्ट कार्ड एक तरह का यात्रा पास है जो दिल्ली में डीटीसी और कलस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। यह कार्ड दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए चलेगा। सहेली स्मार्ट कार्ड को एक बार बनवाकर महिलाएं आसानी से बसों में फ्री सफर कर पाएंगी।
- Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana
- Mukhyamantri Mahila Samman Yojana
- Delhi Free Bijli Yojana
- Delhi Mahila Samridhi Yojana
इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.