Career In Ayurveda: आयुर्वेद भारत की देन है जिसमे भारत के ऋषि मुनियों द्वारा आयुर्वेद का ज्ञान दिया गया है. वर्तमान समय में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान किया जा रहा है, जिसके जरिये आयुर्वेद में करियर बना सकते हैं. आयुर्वेद बहुत ही लाभदायक है जिस वजह से बहुत से लोग इसमें करियर बनाना चाहते है।

वर्तमान में आयुर्वेद भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी प्रचलित हो रहा है. जिसके कारण इस क्षेत्र में रोजगार की संख्या भी बढ़ती जा रही है. यदि आप भी आयुर्वेद के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो लेख को जरूर पढ़े. इस लेख में हम आपको आयुर्वेद से संबंधित संपूर्ण ज्ञान देने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप आयुर्वेद से जुड़ सकते हैं।
Career In Ayurveda संक्षिप्त परिचय
आयुर्वेद चिकित्सा हजारों वर्षों पहले से चली आ राइ है, यह भरता की देन है जिसको अब अन्य देशो द्वारा भी अपनाया जा रहा है. इसके द्वारा होने वाला उपचार बिना किसी साइड इफेक्ट के होता है. सबसे अच्छी बात कि आयुर्वेद की दवाईयां जड़ी बूटियां के द्वारा बनाई जाती है।
आयुर्वेद में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करने की क्षमता है. इसी के साथ आयुर्वेद व्यक्ति के मन, शरीर एवं आत्मा को जीवन्त बनाने का एक साधन है. जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार के अस्वस्थ मनुष्य को स्वस्थ किया जा सकता है।
आयुर्वेद में करियर शुरू करने के लाभ
- आयुर्वेद भारतीय पुरातत्व विज्ञान है, जो की चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोपरि है।
- आयुर्वेद का प्रचार प्रसार तेजी से देश-विदेश में बढ़ रहा है।
- इसलिए आयुर्वेद चिकित्सा में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
- इसी के साथ सभी लोग आयुर्वेद चिकित्सा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
- आयुर्वेद चिकित्सा मानसिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के उपचार के लिए उपलब्ध है।
- इससे शरीर के साथ-साथ मां एवं आत्मा काफी उपचार होता है जिससे कि मनुष्य बाहर के साथ-साथ अंदर से भी स्वस्थ महसूस करता है। जिससे यदि आप इसके माध्यम से कैरियर को शुरू करेंगे तो आपके अंदर भी सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
- यह उपचार लंबे समय तक चलता है लेकिन परिणाम बेहतर मिलते हैं। जिसके कारण आप अधिक लोगों के कांटेक्ट में लंबे समय तक रहेंगे।
- इसके अलावा भारत सरकार के द्वारा भी आयुर्वेद के लिए नए अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें आसानी से नौकरी प्राप्त हो जाएंगी।
- आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप निजी या सरकारी अस्पतालों में रोजगार आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
- इसी के साथ आप आसपास में भी अपना निजी स्टोर खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- आजकल आयुर्वेद उपचार को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, इसीलिए आपके पास अधिकतम अवसर होंगे। जिससे आप उन्नति कर पाएंगे।
आयुर्वेद से संबंधित प्रमुख कोर्सेस
आयुर्वेद चिकित्सा से संबंधित बहुत से कोर्सेस हैं, जिनके माध्यम से आप इससे जुड़ सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद के जो मुख्य कोर्सेस हैं, उनकी जानकारी निम्नलिखित है –
- बीएएमएस
- एमडी/एमएस
- पीएचडी
- डीएएनपी
- अन्य डिप्लोमा कोर्सेस
आयुर्वेद से संबंधित प्रमुख संस्थान
- राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर
- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली
- राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली
- पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान, शिलांग
- आयुर्वेद स्नाकोत्तर शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, जामनग
आयुर्वेद में करियर कैसे शुरू करें?
आयुर्वेद की ख़ास चिकित्सा तकनीक की वजह से लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं और उसमें अपना कैरियर बनना चाहते हैं. आयुर्वेद के जरिये गंभीर से गंभीर बिमारी का इलाज़ संभव है जिस वजह से इसका प्रचार प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है.इसी के साथ आयुर्वेद में तेजी से वृद्धि करने के लिए संस्थाओं को खोला जा रहा है, जिसके माध्यम से आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
BAMS कोर्स करने के बाद करियर बनाने के क्या ऑप्शन है?
BAMS कोर्स करने के बाद बहुत सारे करियर विकल्प ,मिलते है. यहाँ पर हम कुछ बेहतरीन करियर ऑप्शन के बारेे मे बता रहे है जो कि, इस प्रकार सेे हैं
- BAMS कोर्स पूरा करने के बाद आप खुद की क्लिनीक खोलकर निजी प्रैक्टिस कर सकते है,
- मनचाहे किसी भी प्राईवेट अस्पताल मे काम कर सकते है,
- सरकारी अस्पताल मे काम कर सकते है और फॉर्मासिस्ट बनकर खुद की कैमिस्ट दुकान खोल सकतेे है।
आयुर्वेद में करियर शुरू करने के लिए बहुत सारे कोर्सेस शुरू किये गए है, जिसके माध्यम से चिकित्सा, शोधकर्ता, उद्यमिता एवं अन्य प्रकार के चिकित्सक बन सकते हैं। हालाँकि वर्तमान में बीएएमएस कोर्स सबसे ज्यादा प्रचलित है, जो कि आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से भी चिकित्सा क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.