Bihar Dhan Adhiprapti, 19 जिलों में आज से धान खरीद शुरू

Bihar Dhan Adhiprapi : बिहार राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्रदेश के किसानों के लिए Bihar Dhan Kharid को शुरू कर दिया है। जो भी किसान अपना धान पैक्स या व्यापार मंडल में बेचना चाहते है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले किसानो को पंजीकरण करना होगा। जिन भी किसानो ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया, वे DBT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

Bihar Dhan Kharid Start

बिहार सरकार की इस योजना के जरिये धान को बेचा जा सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट पर जा सकते है।

Bihar Dhan Adhiprapti योजना क्या है?

इस योजना के तहत राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदता है। इस से किसान आसानी से अपनी फसल को बेच सकते है। किसानों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिसके बाद सरकार किसानों से धान खरीदती है। अगर आप भी धान को उचित मूल्य पर बहकना चाहते है तो इसके तहत आवदेन कर सकते है।

आगामी वर्ष के लिए बिहार सरकार द्वारा धान की फसल को दो प्रकारों में बांटा है। (1) साधारण धान (2) धान (ग्रेड-ए). दोनों के प्रकारो के अनुसार मूल्य का निर्धारण किया गया है। धान (ग्रेड-ए) को अच्छा माना जाता है, जिस वजह से अधिक मूल्य निर्धारित होता है। इसी के आधार पर किसान अपनी फसल को आसानी से सरकार को बेच सकते है।

प्रकारमूल्य
 साधारण धान2300/- रु. प्रति क्विंटल
धान (ग्रेड -ए)2320/- रु. प्रति क्विंटल

Bihar Dhan Adhiprapti आवश्यक दस्तावेज

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. बैंक खाता पासबुक
  3. खेती संबंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतिलिपि
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. चालू मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

इस वर्ष धान खरीदने का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। राज्य में उसना चावल मिलों की संख्या अब बढ़कर 360 हो गयी है। पहले चरण में राज्य के 19 जिलों में एक नवंबर से धान ख़रीदा जायेगा, जिसके बाद बचे जिलों में 15 नवंबर से धान को खरीदना शुरू किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top