Shiksha Portal : Registration, E-kyc, Scholarship की संपूर्ण जानकारी

Shiksha Portal MP: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शिक्षा पोर्टल को लांच किया है. इस पोर्टल के माध्यम में राज्य में पढ़ने वाले बच्चो तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जाती है. जिसमे छात्रवृत्ति, शिक्षा से संबंधित तथा लैपटॉप वितरण से संबंधित तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

Shiksha Portal MP

एमपी शिक्षा पोर्टल (MP Shiksha Portal) के जरिये छात्रों को छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी, शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी, स्कूल से संबंधित जानकारी सभी जानकारी प्राप्त हो जाती है. अगर आपको इस पोर्टल के बारे में नहीं पता तो लेख को अन्तः तक जरूर पढ़े. इस लेख के माध्यम से एमपी शिक्षा पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे – एमपी शिक्षा पोर्टल क्या है? पात्रता, लाभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे आदि. यहाँ पर आपको एमपी शिक्षा पोर्टल से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब मिल जाएंगे।

MP Shiksha Portal

पोर्टल का नाममध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल
संचालित प्रदेश का नाममध्यप्रदेश
लाभार्तीमध्यप्रदेश के सभी छात्र-छात्रा
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
योजना का उद्देश्यप्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और विद्यर्थियों को सभी जानकारी उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://shikshaportal.mp.gov.in/

एमपी शिक्षा पोर्टल क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो की सहायता के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल को शुरू किया है. इस पोर्टल के माध्यम से छात्र स्कूल, छात्रवृत्ति, शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस पोर्टल के आने से छात्रों को कही भी जाने की जरुरत नहीं होगी और वह घर बैठे ही शिक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है. इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों का समय बचेगा और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

इस पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है, जिसके जरिये सभी विद्यार्थियों तक शिक्षा से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पहुँचती है. इसके साथ ही स्कूल सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल पर मिलने वाली कुछ सेवाएं

वर्तमान समय में जो सेवाए एमपी शिक्षा पोर्टल पर मौजूद है उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • छात्रवृत्ति योजना
  • छात्रवृत्ति के लिए पात्रता
  • छात्रवृत्ति स्वीकृति के लिए स्थिति
  • योजना वार रिपोर्ट
  • योजना के लिए जिलेवार रिपोर्ट
  • जिला वार छात्रवृत्ति रिपोर्ट
  • स्कूल डैशबोर्ड
  • स्कूल बार बच्चों के नामांकन की स्थिति
  • छात्रवृत्ति गणना
  • लैपटॉप वितरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी

एमपी शिक्षा पोर्टल पर eKYC कैसे करें?

एमपी शिक्षा पोर्टल पर ईकेवाईसी को करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है विद्यार्थी को ई -केवाईसी करनी जरूरी है ई केवाईसी के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :-

  • ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल को ओपन करें और ekyc वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा तो अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है। और कैप्चा कोड भी दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज कर दें।
  • अब विद्यार्थी से संबंधित जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करके छात्र की जानकारी देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब ई केवाईसी करें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करके ओटीपी से ई केवाईसी कर लेनी है या फिर बायोमेट्रिक ई केवाईसी कर लेनी है।
  • ई केवाईसी कंप्लीट हो जाने के बाद में आपको ईकेवाईसी कंप्लीट होने का मैसेज मिलेगा जिसे देखने पर आपको पता चल जाएगा कि आपकी ई केवाईसी कंप्लीट हो चुकी है।

Shiksha Portal MP छात्रवृत्ति की स्थिति कैसे देखें?

अगर आप छात्रवृत्ति की स्थिति को देखना चाहते हैं तो छात्रवृत्ति की स्थिति भी आप एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से ही देख सकते हैं. इसके लिए निचे बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाना है।
  • अब छात्रवृत्ति की स्थिति जाने का विकल्प स्पष्ट दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब समग्र आईडी और शैक्षणिक वर्ष की जानकारी पूछी जाएगी तो समग्र आईडी को दर्ज कर देना है और शैक्षणिक वर्ष का चयन कर लेना है।
  • अब छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी देखें वाला बटन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब छात्रवृत्ति की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

Shiksha Portal MP पर लॉगिन कैसे करें

जो भी विद्यार्थी एमपी शिक्षा पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की वेबसाइट पर जाके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है. जहा पर आपको अपनी समग्र आईडी को दर्ज कर देना है इसके बाद जानकारी देखने वाले बटन पर क्लिक कर देना है, क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर स्टूडेंट डैशबोर्ड खुल कर आ जायेगा और सभी जानकारी को देख सकते है।

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top