Islamic Festival Calendar 2025: मार्च में ही शुरू हो जाएगा रमजान, जाने मुस्लिम त्योहारों की तारीखे

Islamic Festival Calendar 2025

Islamic Festival Calendar 2025: इस्लामिक हिजरी कैलेंडर को 12 महीनों में विभाजित किया जाता है. हिजरी कैलेंडर चंद्रमा के चक्र पर आधारित होता है और इसमें 354-355 दिन होते हैं। यही कारण है कि इस्लामिक त्योहार हर साल 10-11 दिन पहले आते हैं।

Islamic Festival Calendar 2025

इस्लामिक कैलेंडर का महत्व मुसलमानों के धार्मिक जीवन का अहम हिस्सा है। रमजान के रोजे, हज यात्रा, ईद उल फितर, ईद उल अजहा, और मोहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों को इसी कैलेंडर के आधार पर मनाया जाता है।

2025 के प्रमुख इस्लामिक त्योहार और तिथियां

  • 1 रजब 1446 हिजरी: 1 जनवरी 2025, रजब महीने की शुरुआत
  • 27 रजब 1446 हिजरी: 27 जनवरी 2025, इसरा मिराज
  • 1 शाबान 1446 हिजरी: 31 जनवरी 2025, शाबान की शुरुआत
  • 15 शाबान 1446 हिजरी: 14 फरवरी 2025, शब-ए-बारात
  • 1 रमजान 1446 हिजरी: 1 मार्च 2025, रमजान का आगमन
  • 31 मार्च 2025: ईद-उल-फितर – 6 जून 2025: ईद-उल-अजहा
  • 26 जून 2025: 1447 हिजरी का मोहर्रम शुरू – 5 जुलाई 2025: आशूरा व्रत

हिजरी कैलेंडर की विशेषताएं

चंद्र आधारित प्रणाली : हिजरी कैलेंडर पूरी तरह से चंद्र चक्र पर आधारित है।
12 महीनों का विभाजन : यह कैलेंडर 12 महीनों में विभाजित होता है।
चांद दिखने पर महीनों की शुरुआत : हर महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद ही होती है।
धार्मिक महत्व : यह कैलेंडर रमजान, ईद, और हज जैसे त्योहारों और धार्मिक अवसरों को निर्धारित करता है।
सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभाव : यह न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक जीवन को भी प्रभावित करता है।

इस्लामिक कैलेंडर मुसलमानों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। हिजरी कैलेंडर का पालन न केवल परंपराओं को संरक्षित करता है, बल्कि धार्मिक जीवन को भी सुव्यवस्थित रखने में मदद करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top