SBI RD Yojana निवेश करने के लिए बहुत ही पॉपुलर है. पिछले कुछ वर्षो में यह निवेशकों के बीच लोकप्रिय बन चुकी है। इसका संचालन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया जाता है, जिसमे से 10 वर्षों के लिए आवर्ती जमा (Recurring Deposit) की सुविधा प्रदान करती है. इस तरह से आप छोटे-छोटे निवेश करके बड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते है।
SBI RD Yojana की अवधि और ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक इस योजना के तहत आम नागरिकों को 6.8% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% तक की ब्याज दर प्रदान करता है। निवेश की अवधि के अनुसार ब्याज दरें बदलती हैं:
1 से 2 वर्ष: आम नागरिकों को 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.30%
2 से 3 वर्ष: आम नागरिकों को 7.00%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.50%
3 से 5 वर्ष: आम नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00%
5 से 10 वर्ष: आम नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.50%
न्यूनतम और अधिकतम निवेश
इस योजना के जरिये आप न्यूनतम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। हालाँकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। निवेशक ₹200, ₹500, ₹1000 जैसे छोटे मासिक योगदान के जरिये बड़ी पूंजी अर्जित कर सकते हैं।
5 वर्षों में संभावित रिटर्न
₹100 प्रति माह निवेश: 5 वर्षों में ₹6,000 जमा, आम नागरिकों को ₹7,099 और वरिष्ठ नागरिकों को ₹7,193 मिलेंगे।
₹2000 प्रति माह निवेश: 5 वर्षों में ₹1,20,000 जमा, आम नागरिकों को ₹1,41,982 और वरिष्ठ नागरिकों को ₹1,43,866 मिलेंगे।
₹5000 प्रति माह निवेश: 5 वर्षों में ₹3,00,000 जमा, आम नागरिकों को ₹3,54,954 और वरिष्ठ नागरिकों को ₹3,59,664 मिलेंगे।
₹10,000 प्रति माह निवेश: 5 वर्षों में ₹6,00,000 जमा, आम नागरिकों को ₹7,09,908 और वरिष्ठ नागरिकों को ₹7,19,328 मिलेंगे।
लोन और नामांकन की सुविधा
SBI RD Scheme में 90% तक जमा राशि होने पर लोन लेने कि सुविधा उपलब्ध हो जाती है. जरूरत पड़ने पर आप अपने RD खाते से लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही आप खाते में नॉमिनी जोड़ सकते हैं और इसे एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं।
SBI RD Yojana में खता खोलना बहुत ही आसान है। इसके लिए घर बैठे आप SBI की ऑनलाइन बैंकिंग या YONO ऐप के माध्यम से खाता खोल सकते हैं। इसके साथ ही यह योजना सिंगल और जॉइंट अकाउंट दोनों प्रकार के खातों की सुविधा देती है। वर्तमान में लाखो लोग इस योजना का लाभ ले रहे है।