Yojana Doot Bharti के लिए आवेदन शुरू, सरकार करेगी 50000 युवाओं को भर्ती

Yojana Doot Bharti : महाराष्ट्र सरकार द्वारा चुनावों को देखते हुए कई योजनाओ को शुरू करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 50,000 युवाओं को भर्ती करने का फैसला लिया था, जिसके जरिये सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार किया जा सके। इन युवाओ को ‘योजना दूत’ के रूप में जाना जाएगा, जो की राज्य के नागरिको योजना का लाभ लेने में मदद करेंगे।

Yojana Doot Bharti Apply Online

महाराष्ट्र राज्य सरकार के कई योजनाओ को शुरू किया है, हालाँकि अधिकांश लोगो को इसके बारे में जानकारी नहीं होती। इसके साथ बहुत से लोगो को यह भी पता नहीं होता की योजना के लिए आवेदन कैसे करना है और संबंधित योजना में कौन से दस्तावेज लगेंगे। जिस वजह से लोगो को योजना का लाभ लेने में काफी परेशानी होती है। इसी समस्या के समाधान हेतु चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने Yojana Doot Bharti को लागू करने का विचार किया है।

Yojana Doot Bharti

महाराष्ट्र राज्य के लोगो को सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने के उद्देस्य से Yojana Doot Bharti को शुरू किया गया है। जिस से लागू की योजनाओ का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंच सके। इन ‘योजना दूत’ युवाओं की मदद से नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

Yojana Doot Bharti के तहत लगभग 50000 युवाओ को भर्ती किया जा रहा है, जिनको राज्य सरकार द्वारा बेटन भी दिया जायेगा। सभी पात्र आवेदन इसके लिए आवेदन कर सकते है।

योजना दूत भर्ती की विशेषताएं / Yojana Doot Benifits

  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45000 युवाओं की भर्ती की जाएगी, वहीं शहरी क्षेत्र के लिए 5000 युवाओं को चयनित किया जाएगा।
  • चयनित किए गए इन युवाओं को योजना दूत नाम से जाना जाएगा।
  • सरकार ने 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई है।
  • इस केन्द्रो पर युवाओ को कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • Yojana Doot Bharti केतहत चयनित लोगो को सरकार द्वारा वजीफा भी दिया जाएगा।
  • योजना दूत भर्ती से युवाओ को रोजगार मिलेगा।

योजना दूत के लिए पात्रता / Yojana Doot Eligibility

  • आवेदक को अनिवार्य रूप से महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को हिंदी तथा मराठी के साथ-साथ इंग्लिश का भी ज्ञान होना चाहिए।
  • 18 वर्ष से ऊपर की महिला तथा पुरुष दोनों ही योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

Yojana Doot Documents

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • बैंक खाते की पासबुक
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

योजना दूत भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र सरकार ने Yojana Doot Bharti के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जा चूका है। हालाँकि युवाओ को इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जल्द ही इसके लिए सरकार द्वारा वेबसाइट को लांच किया जायेगा, जहा से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top