सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्धारित उम्र के तहत कार्य सेवा का अवसर प्रदान किया जाता है, जिसके बाद रिटायरमेंट देकर नए कर्मचारियों का चयन किया जाता है। वर्तमान समय में में कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की आयु 58 वर्ष है। जिसको बढ़ाने के लिए काफी लम्बे समय से विचार चल रहा है।

इसके साथ ही कई राज्यों में सरकार के द्वारा अपने राज्य में रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाने की सोच रही है। इसी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार के द्वारा रिटायरमेंट की आयु सीमा में 2 वर्ष तक की बढ़ोतरी की गई है।
राज्य में हाई कोर्ट के द्वारा रिटायरमेंट की उम्र में बढ़ोतरी करते हुए निर्देश दिए कि जो कर्मचारी 60 वर्ष के पहले यानी 58 वर्ष में ही रिटायर्ड हो चुके हैं उन्हें फिर से पदों पर नियुक्त किया जाए। ऐसे रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अब 2 वर्ष तक पुनः सेवा देने का एक अच्छा अवसर मिलने वाला है।
Retirement Age Increase
राज्य में पदस्थ सरकारी कर्मचारियों के द्वारा रिटायरमेंट की उम्र को लेकर काफी समय से विरोध किया जा रहा था। जिस वजह से राज्य सरकार ने निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को नौकरी पर वापस बुलाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से रिटायर्ड हुए कर्मचारी काफी ही खुश हैं।
रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई जाने का कारण
राज्य सरकार द्वारा रिटायरमेंट की उम्र सीमा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि यहाँ पर एक महिला कर्मचारियों ने 58 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट हो जाने की वजह से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी की सुनवाई करते हुए यह निर्णय लिया गया कि राज्य में सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अब 60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकते है।
रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई जाने के फायदे
अब सरकार द्वारा 58 साल की उम्र में रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों के लिए पुनः नौकरी पर बुलाया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारी भी अब 2 वर्ष अधिक अपने पद पर सर्विस प्रदान कर पाएंगे।