PM Shri Yojana 2025: मॉडर्न बनेंगे 14,500 स्कूल, जाने पूरी जानकारी

PM Shri Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चो को स्मार्ट शिक्षा देने के लिए एक नई योजना को शुरू किया है. इस योजना के जरिये पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा एयर एक नया रूप दिया जायेगा. इस योजना का नाम PM Shri Yojana है, जिसके तहत देश भर के 14500 स्कूलों को विकास और नए मॉडल से जोड़ा जायेगा. इसके लिए कुछ स्कूलों का चयन किया जायेगा और गुणवत्ता वाली शिक्षा को प्रदान किया जायेगा.

PM Shri Yojana

PM Shri Yojana के जरिये लगभग देश के 20 लाख बच्चो को लाभ मिलेगा. शिक्षा का महत्त्व तो सभी जानते है, इसके बिना अच्छी नौकरी नहीं मिल सकती. इसलिए बच्चो का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, जिस से उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके और वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके. पहले से ही देश में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चो के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।

पीएम श्री योजना क्या है?

पीएम श्री योजना के जरिये देश के लगभग 14500 से अधिक स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा और पढ़ने वाले बच्चो को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल के वातावरण को बदला जायेगा और विद्यार्थियों के लिए एक सही तरीके का बुनियादी ढांचा भी तैयार किया जाएगा, जिस से बच्चे अच्छे से पढाई पर फोकस कर सके।

इस योजना के जरिये देश के अलग-अलग राज्यों के स्कूलों को चयन किया जायेगा और सभी स्कूल को modern education के तहत upgrade किया जायेगा। जिस से बच्चे अच्छे वातावरण में पढाई कर सके और ज्यादा सजग रह सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के हर ब्लॉक में एक PM Shri School खोला जायेगा।

14500 स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा

इस योजना के जरिये लगभग 14500 स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा। पुराने स्कूलों में स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक सुंदर ढांचे पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। इन सभी स्कूलों के केंद्रीय विद्यालयों की तरह बनाये जायेगा और इसमें होने वाले सभी खर्च का वहां केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत गरीब बच्चो को भी अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और भविष्य बेहतर होगा।

योजना के लिए लगभग 37000 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे

इस योजना के तहत 14500 स्कूलों का विकास करने के लिए लगभग 27000 करोड़ रूपए का खर्च आएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। स्कूलों को मिलने वाली राशि सीधे स्कूल को भेज दी जाएगी।

सभी स्कूल इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। जिसके बाद स्कूलों का चयन किया जायेगा और स्कूल का चयन हो जाने पर केंद्र सरकार द्वारा पैसे भेज दिया जायेंगे।

पीएम श्री योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmshrischools.education.gov.in पर जाना होगा।
  • यह वेबसाइट हर साल 3 महीनों के लिए खोली जाती है, जिस समय स्कूल अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • उसके बाद सरकारी अधिकारियों की टीम स्कूल का निरीक्षण करती है।
  • फिर स्कूल के आधार पर उसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों द्वारा आगे भेजी जाती हैं।
  • उसके बाद योजना के लिए स्कूल का चयन किया जाता है।

सभी बच्चो को प्रेक्टिकल नॉलेज दिया जायेगा

इस योजना के तहत स्कूलों पर प्रेक्टिकल नॉलेज देने पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जायेगा और साथ ही बच्चो को विभिन्न उपकरणों से परिचित भी कराया जाएगा। शिक्षा प्रणाली को उत्तम बनाने के लिए डिजिटल उपकरणों का सहारा लिए जायेगा। इन उपकरणों में आर-वीआर हेडसेट, बहुभाषी पेन ट्रांसलेटर, आभासी कक्षाओं के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग लैब शामिल है।

इस आर्टिकल में पीएम श्री स्कूल योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की। शिक्षा व्यवस्था को उत्तम और सुधार करने हेतु इस योजना को शुरू किया गया है। अगर आप भी इस योजा का लाभ लेना चाहते है तो अपने बच्चो का एडमिशन चयनित मॉडर्न स्कूल में करवा सकते है।

इसी तरह की सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top