PM Kisan Yojana: भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए PM Kisan Yojana को शुरू किया है. इस योजना के तहत अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है. अब सभी किसान यह जानना चाहते हैं कि PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब आएगी, किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा और कौन इस बार छूट सकता है?

इस योजना के जरिये छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इस लेख में हम PM Kisan Yojana से जुड़े सभी जरूरी अपडेट देंगे और ताएंगे कि आप अपनी किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त कब आएगी?
सरकार द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है. यह इस साल की दूसरी किस्त है, जिसमे पात्र किसान को ₹2,000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी.
जिन भी किसानों को PM Kisan Yojana का लाभ मिल रहा है, उन्हें अपनी ई-केवाईसी (e-KYC), आधार लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड अपडेट करना जरुरी है. अगर इनमें से कोई भी जानकारी अधूरी है, तो उनकी 20वीं किस्त रुक सकती है।
अब तक जारी की गई किस्तों की सूची
किस्त संख्या | जारी होने की तारीख |
पहली किस्त | 24 फरवरी 2019 |
दूसरी किस्त | 2 मई 2019 |
तीसरी किस्त | 1 नवंबर 2019 |
चौथी किस्त | 4 अप्रैल 2020 |
पांचवीं किस्त | 25 जून 2020 |
छठी किस्त | 9 अगस्त 2020 |
सातवीं किस्त | 25 दिसंबर 2020 |
आठवीं किस्त | 14 मई 2021 |
नौवीं किस्त | 10 अगस्त 2021 |
दसवीं किस्त | 1 जनवरी 2022 |
उन्नीसवीं किस्त | फरवरी 2025 |
बीसवीं किस्त | जून 2025 (संभावित) |
PM Kisan Yojana का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
- वे किसान जिनके पास खेती योग्य भूमि है।
- जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर ली हो।
- जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है।
- जिनके भूमि रिकॉर्ड राज्य सरकार के डेटाबेस में अपडेटेड हैं।
ये किसान PM Kisan Yojana के लिए पात्र नहीं हैं
- वे किसान जिनके पास संस्थागत कृषि भूमि है।
- केंद्र या राज्य सरकार में ग्रुप A या ग्रुप B स्तर के अधिकारी।
- आयकर देने वाले किसान।
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य प्रोफेशनल जो कृषि से सीधे जुड़े नहीं हैं।
PM Kisan Yojana के तहत 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
- “Get Data” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी 20वीं किस्त का स्टेटस दिखाई देगा।
अगर आपका स्टेटस “Pending” दिखाई दे रहा है, तो जल्द ही अपनी ई-केवाईसी करे और अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट करें. इस तरह से योजना का लाभ मिलने में आसानी होगी।
PM Kisan Yojana के तहत दस्तावेज अपडेट और e-KYC कैसे करें?
- PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापन करें।
- सफलतापूर्वक सत्यापन होने के बाद, आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अगर किसी कारण से आपकी ई-केवाईसी अधूरी रह गई है, तो आपको योजना का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है. इसलिए समय रहते eKYC को पूरा जरूर कर ले।