MP Vimarsh Portal 2025: राज्य सरकारों द्वारा शिक्षा को डिजिटल बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके तहत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षण सामग्री, प्रश्न पत्र, परिणाम आदि प्राप्त कर सकते हैं. मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल से छात्र और छात्रों को काफी मदद मिलेगी और घर बैठे ऑनलाइन ऑनलाइन प्रैक्टिकल, पढ़ाई से संबंधित अन्य सामग्री, वीडियो सामग्री, मॉडल प्रश्न पत्र, पुराने प्रश्न पत्र, परीक्षा पाठ्यक्रम जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

एमपी विमर्श पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के लिए रिक्तियों का विवरण तथा अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते है. हालाँकि सेवाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है. विमर्श पोर्टल द्वारा प्रदान की जा रही सभी सेवाओं को जानने तथा रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
MP Vimarsh Portal के बारे मे जानकारी
पोर्टल का नाम | मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल |
राज्य | मध्यप्रदेश |
विभाग का नाम | शिक्षा विभाग से |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के युवा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.vimarsh.mp.gov.in/ |
MP Vimarsh Portal क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9वी से 12वीं तक के छात्रों के लिए एमपी विमर्श पोर्टल को शुरू किया गया है जिसके तहत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षण सामग्री, प्रश्न पत्र, परिणाम आदि प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा शिक्षकों को शिक्षक संबंधी विभिन्न नियुक्तियां की जानकारी भी दी जाएगी।
MP Vimarsh Portal के लाभ क्या है?
- विमर्श पोर्टल छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी एक सुविधाजनक मंच है।
- इस पोर्टल से कक्षा 9वी से लेकर 12वीं तक के छात्र आसानी से प्रश्न पत्र, नमुना पत्र और शिक्षण सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके माध्यम से छात्र शिक्षकों से ऑनलाइन सवाल पूछ कर अपने डाउट क्लियर कर सकते हैं।
- इसके अलावा शिक्षकों के लेक्चरर्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
- शिक्षक छात्रों को वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करवा सकते हैं।
- इसके अलावा इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार से शिक्षा प्रदान की जा सकती है।
MP Vimarsh Portal Online Registration कैसे करें?
- सबसे पहले आप विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको “PLC” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अभी फिर से एक पेज ओपन होगा, यहां “UID” के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करके पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस तरह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
MP Vimarsh Portal Login कैसे करें?
- ऊपर बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सबसे पहले आपको पोर्टल पर पंजीकरण कर लेना है।
- पंजीकरण करने के बाद आपको पुनः पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर जाना है।
- अब आपको “PLC” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है।
- अब यहां दिए गए विकल्प लॉगिन पर क्लिक करना है।
- फिर एक पेज खुल कर आएगा, इसमें “UID” के ऑप्शन पर क्लिक यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करना है।
- इस तरह आप विमर्श पोर्टल पर लॉगिन कर जाएंगे।
MP Vimarsh Portal से प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप भी MP Vimarsh Portal के साथ जुड़े है और आप वहां से प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहते है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का ‘होम पेज़’ खुल जाएगा।
- होम पेज़ पर आपको एग्जाम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी कक्षा और विषय का चुनाव करना होगा।
- चुनाव करने के बाद आपको ‘प्रश्न पत्र देखें’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने उस विषय का प्रश्न पत्र आ जाएगा जिसका आपने चुनाव किया था।
कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थी इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते है. विमर्श पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी कक्षा के अनुसार अपने विषय का चयन करके अपने लिए पुस्तक तथा अन्य सामग्री को डाउनलोड कर सकते है. शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने इस पोर्टल का निर्माण किया है ताकि छात्र-छात्राएं घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सके।

नेहा आर्य latestsarkariyojana.com वेबसाइट की संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखती हैं. इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है.