Maiya Samman Yojana 1st Installment के तहत महिलाओ के बैंक खाते में भेजे गए 2500 रूपए

झारखंड राज्य द्वारा महिलाओ के लिए मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को शुरू किया है, जिसके अंतर्गत ₹2500 की राशि का वितरण शुरू हो चुका है। राज्य की सभी महिलाये इसके लिए आवेदन कर सकती है और आर्थिक सहायता को प्राप्त कर पाएंगी. चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया की यदि उनकी सरकार बनती है तो योजना की राशि बढ़ाकर ₹2500 कर दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana 1st Installment

योजना का उद्देश्य और लाभार्थी

मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाये आवेदन कर सकती है। इसके साथ ही जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम है, वे भी इसके तहत लाभ प्राप्त कर सकती है।

योजना के तहत आवेदन करने के बाद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और परिवार के संचालन में सहयोग कर सकें।

योजना की शुरुआत और प्रगति

इस योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी और लाखो महिलाओ को इसका लाभ मिल रहा है. राज्य सरकार के अनुसार, लगभग 65 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 55 लाख से अधिक महिलाओं को दिसंबर 2024 से ₹2500 की पहली किस्त मिलनी शुरू हो गई है। 26 दिसंबर 2024 से महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि जमा होनी शुरू हो चुकी है।

कौन उठा सकते हैं योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं निर्धारित की गई हैं:

  • आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना इनकम ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास राशन कार्ड होना आवश्यक है।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • महिला स्वयं किसी रोजगार में संलग्न नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता(यानी इनकम टेक्स भरता) नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन (यानी गाड़ी) नहीं होना चाहिए।

जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है, वह जल्द ही अपना आधार कार्ड लिंक करवा ले, जिस से सभी के बैंक खाते में सही समय प्र राशि आ सके।

भुगतान की स्थिति कैसे जांचें

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आप अपने बैंक खाते को चेक कर सकते है कि ₹2500 की राशि जमा हुई है या नहीं। इसके साथ ही बैंक पासबुक को अपडेट करवा सकते है या फिर मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बैलेंस चेक कर सकती हैं। यदि आपके खाते में राशि जमा हुई है, तो आपको बैंक की ओर से SMS भी प्राप्त हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *