Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana : सभी किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज होगा माफ

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana: आप सभी किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों की सरकारों द्वारा किसानों की सहायता के लिए कई लाभकारी योजनाए शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में किसानों के बढ़ते हुए कर्ज से राहत दिलाने के लिए सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही है।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana

आपको बता दें कि देश में ज्यादातर छोटे और मध्यम वर्ग के किसान खेती करते हैं, जिसके लिए वह कर्ज भी लेते हैं। कभी-कभी फसल खराब हो जाने के कारण किसान कर्ज नहीं चुका पाते हैं । इसलिए सरकार रा आप सभी किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस योजना से जुडी और अधिक जानकारी जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana

योजना का नामझारखंड किसान कर्ज माफी योजना
लाभआर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए ₹2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और कर्ज के बोझ से मुक्त करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन के माध्यम से। आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा
वेबसाइटhttps://jkrmy.jharkhand.gov.in/

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना

इस योजना के माध्यम से देश के लाखों किसानों को लाभ दिया जाता है। देशभर में किसान ऋण माफी योजना के तहत उन सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाता है। जिन भी किसानों की फसल खराब होकर बर्बाद हो जाती है। किसान ऋण माफी योजना के तहत उन सभी किसानों की फसल की राशि माफ कर दी जाती है। झारखंड सरकार हर साल 33 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ करने का आदेश जारी करती है। इस योजना के तहत लगभग 19 जिलों के 33000 से अधिक किसानों के 2000 करोड़ का कर्ज माफ किया है।

जो किसान कर्ज राहत लिस्ट में सभी लघु एवं सीमांत किसानों को शामिल किया गया है। राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले सभी किसान नागरिकों को कर्ज माफ करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते यही। झारखंड सरकार द्वारा झारखंड किसान कर्ज राहत योजना को पूरे राज्य में लागू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी जा सके।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana का मुख्य उद्देश्य

झारखंड किसान ऋण माफी योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल के लिए लोन को माफ़ करना है, जिसके तहत किसान के 2 लाख तक के लोन को माफ़ किया जायेगा। आम तौर पर कहे तो किसान के द्वारा लिए गए क़र्ज़ को माफ़ करना है। इससे इन सभी किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, बाद में वे अपनी फसलों को उपजाऊ बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। आपको बता दे की इसका लाभ उन सभी किसानों को दिया जाता है। जो डिफॉल्टर रह चुके हैं, और पैसा चुकाने में असमर्थ हैं।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के लाभ व विशेषताएं

  • किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन्होंने 31 मार्च 2020 तक कर्ज लिया था।
  • किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • किसान घर बैठे ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत उन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा जो कर्ज चुकाने में असमर्थ है।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के लिए पात्रता

  • झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • कम से कम अठारह साल उम्र होनी चाहिए।
  • लघु एवं सीमांत किसान होना चाहिए।
  • खेती के काम के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं।
  • सरकारी सेवक पेंशन धारक नहीं होने चाहिए।
  • किसान भाई के पास सरकार के द्वारा लघु किसान क्रेडिट कार्ड होना अति आवश्यक है।
  • किसान योजना में किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए है।
  • जो किसान अपना कर्ज माफ करवाना चाहते हैं। उनके पास कर्ज से संबंधित सभी दस्तावेज होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ बीपीएल किसानों को भी दिया जाएगा।

कृषि माफी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाईल नंबर
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप किसान कर्ज माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है। इसके बाद आपको अपने फार्म को सबमिट करना होगा।

अगर आप भी किसान है और लोन को माफ़ करवाना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस योजना का लाभ झारखंड के सभी छोटे और सीमांत किसान उठा सकते है। किसानो के लिए चलाई जा रही सबसे महत्वकांशी योजनाओ में से एक है।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों का ₹50,000 से लेकर ₹2 लाख तक का कृषि ऋण माफ किया जा रहा है. इच्छुक लाभार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाके आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top