Earn Income from Plastic Waste, प्लास्टिक के कचरे से ग्रामीणों की बढ़ेगी आमदनी

Earn Income from Plastic Waste

योगी सरकार द्वारा ग्रामीण परिवारों के लिए कई योजनाओ को शुरू किया है, जिसमे स्वछता मिशन शामिल है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (Earn Income from Plastic Waste) के तहत वाराणसी के गांवों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। इसके लिए वाराणसी के तीन विकासखंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसमें गावो से एकत्र किये गए प्लास्टिक से प्लास्टिक पिलेट्स बनाया जाएगा, जिसको स्टिक री-साइकिल करने वाली कंपनी को बेचा जाएगा.

Earn Income from Plastic Waste

गांव से निकलने वाले प्लास्टिकसे सड़को का निर्माण भी किया जायेगा। इस से पीडब्लूएमयू (प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट) के जरिए कार्बन क्रेडिट से भी ग्राम पंचायत की आय होना शुरू हो जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार

उत्तरप्रदेश की इस मुहीम से प्लास्टिक के सामान को रिसाईकल कर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इसके लिए गांव में सार्वजनिक स्थलों पर बोरे टांगे गए है, जहा से प्लास्टिक को कलेक्ट किया जायेगा। फिर इस प्लास्टिक को विकासखंड पिंडरा ब्लाक के नोहिया, सेवापुरी ब्लाक के भीषमपुर में लगे पीडब्लूएमयू में ले जाकर रिसाइकल करके प्लास्टिक पिलेट्स बनाया जायेगा.

ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी

उत्तरप्रदेश के गावो से इस प्लास्टिक को इकठ्ठा किया जायेगा और कंपनियों को बेचा जायेगा, इसके लिए ग्राम पंचायतों से एमओयू भी किया गया है. इसके अलावा पीडब्लूएमयू से निकले प्लास्टिक को पीडब्ल्यूडी, आरईएस और जिला पंचायत की सड़क बनाने के लिए बेचा जायेगा. इससे ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी और इस से विकास कार्य में मदद मिलेगी।

2 से 3 रुपये में प्लास्टिक पिलेट्स खरीदेगी कंपनी

इस प्लान के माध्यम से गांवो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘ओन रिसोर्स रेवेन्यू मॉडल’ पर काम हो रहा है। इसके तहत कंपनी द्वारा दो से तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्लास्टिक पिलेट्स को ख़रीदा जायेगा। एक ब्लॉक से लगभग एक टन हर महीने प्लास्टिक निकलने की संभावना है. एक यूनिट को स्वयं सहायता समूह की 5 से 10 महिलाओ द्वारा संचालित किया जायेगा, जिस से लोगो को रोजगार भी मिलेगा।

सरकारी योजना की जानकारी का अपडेट पाने के लिया हमारी वेबसाइट Sarkari Yojana को subscribe जरूर करे। इसके साथ साथ हमें facebook page पर भी जरूर फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top